फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Who is Shravan Singh honored by President today

कौन है नन्हा वीर श्रवण सिंह?: ऑपरेशन सिंदूर में सेना तक पहुंचाई चाय-पानी-लस्सी, आज राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Fri, 26 Dec 2025 08:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Dec 2025 08:58 PM IST
सार

श्रवण सिंह ने छोटी सी उम्र में देश और हमारी सेना के लिए बहादुरी का काम किया है। लेकिन यह बच्चा बीमारी से भी पीड़ित है। श्रवण शुगर की बीमारी से पीड़ित है। 

विज्ञापन
Who is Shravan Singh honored by President today
श्रवण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे वीर श्रवण सिंह को आज दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों को श्रवण (10) घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर देने के लिए जाता था। श्रवण के पिता का नाम सोना सिंह, मां का नाम संतोष रानी और बहन का नाम सजना रानी है। उनके दादा का नाम छिंदा सिंह है। श्रवण सिटी हार्ट स्कूल, ममदोट में कक्षा 4 के छात्र हैं। भारतीय सेना ने पहले ही श्रवण को सम्मानित किया था और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाने के बाद श्रवण ने कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो सैनिक हमारे गांव आए। मैंने सोचा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए। मैं उनके लिए रोज दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाता था। मुझे पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अवार्ड पाने वाला पंजाब का अकेला विद्यार्थी है श्रवण
श्रवण सिंह पंजाब का अकेला विद्यार्थी है जिसे इस साल दिल्ली में प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड में हिस्सा लेने का मौका मिला है। उसने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहुत मदद की थी। 
 
विज्ञापन

बड़ा होकर फौजी बनना चाहता है श्रवण
श्रवण को जवानों के पास जाकर बहुत अच्छा लगता था। वह बड़ा होकर खुद भी फौजी बनना चाहता है और देश की सेवा करना चाहता है। सेना ने उसकी सेवा भावना को देखकर उसे उपहार भी दिया। 
 

बीमारी से ग्रस्त है बाल वीर
श्रवण सिंह ने छोटी सी उम्र में देश और हमारी सेना के लिए बहादुरी का काम किया है। लेकिन यह बच्चा बीमारी से भी पीड़ित है। श्रवण शुगर की बीमारी से पीड़ित है। उसके इलाज का खर्च सेना उठा रही है। इसके अलावा उसके साहस और उत्साह को देखते हुए भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है।

7 मई को शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में निर्दोष और निहत्थे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने जान ले ली थी। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके स्थित अड्डा शामिल था। 

सीएम मान ने दी बधाई
सीएम भगवंत मान ने श्रवण को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा-पंजाबियों के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि आज राष्ट्रपति द्वारा हमारे फिरोजपुर के निवासी 10 वर्षीय श्रवण सिंह को 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। हमारे गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण सिंह ने घर से चाय-पानी और भोजन लाकर सैनिकों की जो सेवा की, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। बच्चे के देश के प्रति हौसले और जज़्बे को सलाम।

डिप्टी कमिश्नर ने दी बधाई
फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने श्रवण को नेशनल चिल्ड्रन अवॉर्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी है। डीसी ने कहा कि यह सिर्फ फिरोजपुर जिले के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब और देश के लिए गर्व की बात है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बच्चे श्रवण ने दिन-रात अपने घर से चाय, पानी और खाना लाकर सरहद पर तैनात भारतीय सैनिकों की सेवा की थी, जो बहुत तारीफें काबिल है। उन्होंने कहा कि बच्चे की हिम्मत और देश के लिए जज़्बा हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed