फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Waiting for husband return from Pakistan for 34 years

गुहार : 34 साल से पति के पाकिस्तान से लौटने का इंतजार, पजाब के तीन अन्य परिवारों को भी अपनों की वापसी की आस

Thu, 19 Dec 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल कुमार/जोगिंदर सिंह, ममदोट (फिरोजपुर)
अनिल कुमार/जोगिंदर सिंह, ममदोट (फिरोजपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 06:15 AM IST
सार

वह कहती हैं कि उनके पति देश के खातिर पाकिस्तान गए थे, जो अभी तक नहीं लौटे है। हमें यह भी नहीं पता है कि वो जिंदा हैं या नहीं। अब पीड़िता ने भारत और पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि उनके पति महिंदर सिंह के बारे में कोई जानकारी मुहैया करवाई जाए। 

विज्ञापन
Waiting for husband return from Pakistan for 34 years
इंतजार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब एक किलोमीटर की दूरी स्थित गांव पोजोके उताड़ में अपने परिवार संग बैठी विदो बीबी (62) पिछले 34 साल से पाकिस्तान से पति के लौटने का इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन


वह कहती हैं कि उनके पति देश के खातिर पाकिस्तान गए थे, जो अभी तक नहीं लौटे है। हमें यह भी नहीं पता है कि वो जिंदा हैं या नहीं। अब पीड़िता ने भारत और पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि उनके पति महिंदर सिंह के बारे में कोई जानकारी मुहैया करवाई जाए। 
विज्ञापन


पीड़िता विदो बीबी कहती है कि एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने उनके पति महिंदर सिंह को वर्ष 1990 के करीब पाकिस्तान भेजा था।  मौजूदा समय में उसके पति की आयु 65 वर्ष के करीब होगी। पति के पाकिस्तान से दो साल तक नहीं लौटने पर सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने उन्हें बीस हजार रुपये का चेक दिया था। इसके बाद उन्हें कोई मदद नहीं दी गई। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि उनके पति पाकिस्तान की कौन सी जेल में बंद हैं। जब वह पाकिस्तान गए थे, तब उनके चार बच्चे बहुत छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें करनैल सिंह, सतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह व बग्गू शामिल हैं। इनमें से सतपाल की मौत हो चुकी है। विदो बीबी ने बताया कि जब उनके पति पाकिस्तान से नहीं लौटे तो वह बच्चों को लेकर गांव पोजोके उताड़ से अपने मायके जलालाबाद चली गई थी। वहीं, बच्चों का पालन पोषण किया।  फिर इस इस उम्मीद में पोजोके उताड़ लौट आई कि उनके पति उन्हें तलाशते हुए गांव न पहुंच जाएं। 


तीन अन्य परिवारों को भी इंतजार
गांव की महिला सरपंच रानो व करनैल सिंह का कहना है कि महिंदर सिंह की तलाश संबंधी पिछले सरपंचों ने कोई प्रयास नहीं किया था, लेकिन वो लोग केंद्र सरकार को पत्र भेजकर महिंदर की तलाश की गुहार लगाएंगी। विदो बीबी अनपढ़ होने के कारण अपने पति की तलाश से जुड़ी कानूनी कार्यवाही से अनभिज्ञ हैं। इस गांव में ऐसे तीन ऐसे परिवार हैं, जिनके सदस्य पाकिस्तान गए हैं और लौट कर नहीं आए। उनका भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed