फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Villagers go on hunger strike in farmer leader Jagjit singh Dallewal village Dallewala Faridkot

Kisan Andolan: डल्लेवाल के गांव में नहीं जला चूल्हा, ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल, 15 दिन से अनशन पर किसान नेता

Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के गांव डल्लेवाला में भी मंगलवार को किसी के घर चूल्हा नहीं जला। पूरा गांव भूख हड़ताल पर रहा। बच्चे से लेकर महिलाओं ने भी सामूहिक हड़ताल की। 

विज्ञापन
Villagers go on hunger strike in farmer leader Jagjit singh Dallewal village Dallewala Faridkot
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के गांव डल्लेवाला में नहीं जला चूल्हा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर फसलों की एमएसपी की गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले 15 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बीते 15 दिन से अन ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में डल्लेवाल के हक में मंगलवार को फरीदकोट में उनके पैतृक गांव डल्लेवाला में भी लोगों ने भूख हड़ताल की। गांव के लोग दिनभर भूखा रहे। गांव में किसी के घर पर भी चूल्हा नहीं जला। गांव के लोगों ने सामूहिक भूख हड़ताल रखी और किसान आंदोलन की कामयाबी व किसान नेता डल्लेवाल की सेहत के लिए अरदास की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान नेता जगजीत सिंह के पैतृक गांव डल्लेवाला के सभी घरों में मंगलवार को चूल्हा नहीं जलाया गया और पूरा गांव गुरुद्वारा साहिब के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा रहा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो देशभर में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


डल्लेवाल ने किसानों के हक के लिए जान की बाजी लगाई
इस मौके पर किसान नेता डल्लेवाल के बेटे व पोते ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल अब एक विचारधारा बन चुके हैं। उनके हक में पूरे गांव के लोगों ने एक दिन की भूख हड़ताल रखी है। गांव की महिलाओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों को हक दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई हुई है। इसलिए उनकी चढ़दी कला के लिए समुचे गांव ने भूख हड़ताल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसान- भिंडर
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सिद्धूपुर के नेता जतिंदरजीत सिंह भिंडर ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। जगजीत सिंह डल्लेवाल 15 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। बावजूद इसके सरकार टस से मस नहीं हो रही है। उनके समर्थन में पंजाब के कई गांवों में भूख हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed