{"_id":"60111f1e7242d1018d389359","slug":"video-of-family-of-young-man-who-put-flag-on-red-fort-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले पर झंडा लगाने की घटना की सभी लोगों ने की निंदा, जिस युवक ने फहराया उसके परिवार ने कहा कुछ अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले पर झंडा लगाने की घटना की सभी लोगों ने की निंदा, जिस युवक ने फहराया उसके परिवार ने कहा कुछ अलग
Wed, 27 Jan 2021 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे जुगराज सिंह के पिता और दादा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। लाल किले पर झंडा लगाने की घटना की सभी लोगों ने एक सुर में निंदा की। लेकिन पंजाब के जिस युवा ने लाल किले पर झंडा लगाया, उसके परिवार को अपने बेटे पर नाज है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक के परिजन उसे इस काम के लिए शाबाशी देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इस वीडियो में एक युवक वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह कहने के बाद जानकारी दे रहा है कि जिस युवक ने लाल किले पर झंडा लगाया, वह तरनतारन के वान तारा सिंह गांव का रहने वाला जुगराज सिंह है।
विज्ञापन
इसके बाद वीडियो बना रहा युवक इस बात पर गर्व जाहिर करता है कि जुगराज के परिवार से उसका नाता है। वीडियो में जुगराज के पिता और दादा भी दिखाई दे रहे हैं। युवक कह रहा है कि इस परिवार के बच्चे ने वह काम कर दिखाया है जो बाकी लोग सोचते ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
वीडियो में जुगराज के दादा महल सिंह इसे बाबा की कृपा बता रहे हैं। वहीं वीडियो में जुगराज की मां और दादी भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो बना रहा युवक इसे एक बड़ी उपलब्धि बता रहा है। साथ ही जुगराज सिंह के काम को सैल्यूट भी कर रहा है।