फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Update news of Murder o f Jeweler in Moga, bike used in crime snatched from faridkot

Moga Murder: मोगा में ज्वेलर की हत्या के विरोध में बाजार बंद, फरीदकोट से छीनी गई थी वारदात में इस्तेमाल बाइक

Tue, 13 Jun 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फरीदकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

घटना के बाद सोमवार देर रात एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीएस ढिल्लों मोगा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Update news of Murder o f Jeweler in Moga, bike used in crime snatched from faridkot
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दिनदहाड़े लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस कत्ल के तार फरीदकोट से जुड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल आरोपियों ने 11 जून को फरीदकोट के नेशनल हाईवे से खिलौनानुमा पिस्तौल की नोक पर छीनी थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और इन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद सोमवार देर रात एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीएस ढिल्लों मोगा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एडीजीपी के साथ आईजी फरीदकोट और मोगा एसएसपी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा बंद का एलान
लूट और हत्या के विरोध में आज अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संस्था, सभी बाजार की दुकानदार एसोसिएशन ने मोगा बंद करने का फैसला लिया। मोगा बाजार पूर्ण तौर पर बंद है। सभी संस्थाओं की और से एक मीटिंग भी बुलाई गई है, जिसमें भारी संख्या में दुकानदार शामिल हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed