फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   union budget 2021 : Punjab awaits special package for traditional farming

केंद्रीय बजट 2021 : पंजाब को पारंपरिक खेती के लिए विशेष पैकेज का इंतजार

Mon, 01 Feb 2021 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
union budget 2021 : Punjab awaits special package for traditional farming
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder

केंद्रीय बजट 2021 से पंजाब को खेती-किसानी को लेकर काफी आस है। किसान आंदोलन के बीच सोमवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर पंजाब की खासी निगाह रहने वाली है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार केंद्र को पंजाब को पारंपरिक खेती के लिए एक विशेष पैकेज देना समय की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकारों को भी अब गेहूं, धान की खेती से निकालकर स्थानीय पारंपरिक कृषि उत्पादों (बाजरा, दालें, चना, कपास) से जोड़ना होगा।

विज्ञापन


दस महीने कोरोना से जूझने और अब पिछले तीन माह से कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन से पंजाब अब तक 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान झेल चुका है। इस बार केंद्रीय बजट को लेकर आर्थिक मंदी से जूझ रहे पंजाब को क्या हासिल होगा, इसको लेकर पंजाब के किसान और यहां के लोग काफी आस लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन



पंजाब विश्वविद्यालय के कुछ आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बजट में पंजाब को पारंपरिक खेती से जोड़ने के लिए एक विशेष पैकेज मिलना चाहिए। इस पैकेज के जरिए पंजाब में किसानों को गेहूं, धान की खेती से निकालने के लिए वृहद जागरूकता शिविरों का आयोजन और पारंपरिक खेती से जोड़ने के लिए पारंपरिक कृषि उत्पादों की पैदावार और उनके विक्रय के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही पंजाब के पर्यावरण सुधार में भी काफी राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय बजट में पंजाब को केंद्र सरकार की तरफ से पारंपरिक खेती से जोड़ने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। वर्तमान हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पंजाब को खेती किसानी को लेकर बड़ा राहत पैकेज दे सकती है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को पंजाब में पारंपरिक खेती के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम करना चाहिए। - सतीश वर्मा, चेयर प्रोफेसर, आरबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed