फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Uncontrolled Mahindra pick-up vehicle filled with devotees of Dera Beas overturned in Firozpur

Punjab: डेरा ब्यास श्रद्धालुओं से भरी महिंदरा पिकअप गाड़ी पलटी, चौदह जख्मी, बरसात के कारण हादसा

Sat, 01 Apr 2023 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 04:44 PM IST
सार

राहगीर बब्बू कुमार ने बताया कि डेरा ब्यास में दो अप्रैल को विशाल लंगर है। फाजिल्का जिला की मंडी लाधुका के श्रद्धालु पिकअप गाड़ी पर सवार होकर ब्यास डेरा जा रहे थे। बारिश बहुत तेज हो रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Uncontrolled Mahindra pick-up vehicle filled with devotees of Dera Beas overturned in Firozpur
खेतों में पलटी पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला के नजदीक डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी महिंदरा पिकअप गाड़ी तेज बारिश के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें लगभग चौदह श्रद्धालु सवार थे। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से जख्मी श्रद्धालुओं को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Operation Amritpal: होशियारपुर के डेरे में दिखा अमृतपाल का साथी पपलप्रीत, दोनों के रास्ते हो चुके हैं अलग
विज्ञापन

 

राहगीर बब्बू कुमार ने बताया कि डेरा ब्यास में दो अप्रैल को विशाल लंगर है। फाजिल्का जिला की मंडी लाधुका के श्रद्धालु पिकअप गाड़ी पर सवार होकर ब्यास डेरा जा रहे थे। बारिश बहुत तेज हो रही थी, जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला पहुंची कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेतों में जाकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने गाड़ी से जख्मी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और प्राइवेट वाहनों के जरिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पिकअप गाड़ी को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया है। पिकअप गाड़ी में क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed