फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   unanimous sarpanch shot dead in Tarn Taran

पंजाब के मंत्री के करीबी की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने दागी गोलियां, गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी

Mon, 07 Oct 2024 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। मृतक युवक पंजाब के मंत्री का करीबी था। 

विज्ञापन
unanimous sarpanch shot dead in Tarn Taran
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन में पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ कार में जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राज रूप के रूप में हुई है। मृतक राजविंदर सिंह कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का करीबी था। हमले की जिम्मेदारी गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तलवंडी गांव में एक महिला सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थी। मृतक युवक अपने साथियों के साथ वहां आया था। सरपंच चुने जाने के बाद वह वापस जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। राजविंदर सिंह के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। आते ही हमलावरों ने पहले बातचीत की। बातचीत शुरू होते ही उन्होंने गोली चला दी। गोली चलाने वालों ने अपना चेहरा नहीं ढका था। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। जिसमें सर्वसम्मति से महिला सरपंच चुनी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी घनशामपुरिया गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया ने ली है। उनकी तरफ से एक पोस्ट वायरल की गई है। जिसमें लिखा है कि पट्टी में एक हत्या हुई है, इसकी जिम्मेदारी दोनी बल और प्रभ दसूवाला ले रहे हैं। जब हमारे भाई फौजी की हत्या हुई थी, तब इस व्यक्ति ने आरोपी प्रीत और उसके साथियों को पनाह दी थी। इस व्यक्ति ने उनके हथियार संभाले थे और उनकी सुरक्षा भी करवाई थी। इस व्यक्ति ने हमारे भाई फौजी के साथ गैरकानूनी काम किए थे। इसलिए हमने अपने भाई फौजी का यह बदला लिया है। यह काम हमारे छोटे भाई अफरीदी तूतावाला ने किया है। कोई और हमारे बारे में बोलेगा, तो वह भी तैयार रहे। सबकी बारी आएगी, इंतजार करें।


मंत्री लालजीत भुल्लर ने जताया दुख
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राजविंदर सिंह की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed