फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ukraine-Russia war: Businessmen of Mandi Gobindgarh said big crisis on steel industries in 15 days

यूक्रेन-रूस युद्ध: मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी बोले-हालात न सुधरे तो 15 दिन में स्टील उद्योगों पर आएगा बड़ा संकट

Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
निवेदिता वर्मा लखवीर लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखवीर लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
सार

मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस सेमी प्रोडक्ट बनाती है, जहां से तैयार आयरन फ्लैट से आगे विभिन्न तरह का सामान बनता है।

विज्ञापन
Ukraine-Russia war: Businessmen of Mandi Gobindgarh said big crisis on steel industries in 15 days
रूस यूक्रेन के बीच युद्ध से स्टील इंडस्ट्री पर संकट। - फोटो : फाइल

विस्तार

यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण कारोबारियों को अब अपनी उत्पादन क्षमता और तैयार माल के आयात-निर्यात की चिंता सताने लगी है। स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगपतियों ने युद्ध को विराम देने की बात कही है और इस झगड़े का लोहा कारोबार पर व्यापक असर होने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने बताया कि यूक्रेन-रूस युद्ध से जहां स्टील के दाम बढ़ेंगे वहीं आयात और निर्यात पर गहरा असर होगा। वशिष्ट ने कहा कि स्टील से तैयार विभिन्न माल यूक्रेन रशिया में निर्यात होता है जो अब कम हो गया है। स्टील की मांग कब बढ़ेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल स्टील कारोबार को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर हालात ऐसे रहे तो लोहा कारोबार को इसका नुकसान हो सकता है। लड़ाई से जूझ रहे देशों से कब स्टील की मांग शुरू होगी इसका कोई अनुमान नहीं है, जिस कारण आने वाले दिनों में यह कारोबार प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

लोहे के कारोबार पर होगा असर

मंडी गोबिंदगढ़ स्माल स्केल इंडस्ट्री के प्रवक्ता प्रदीप भल्ला ने कहा कि यूक्रेन में लोहे के कारोबार पर असर होगा। एक्सपोर्ट माल की दिक्कत होगी, मंडी गोबिंदगढ़ से तैयार आयरन फ्लैट और राउंड पहले लुधियाना जाता है जहां से साइकिल, मोटरसाइकिल, गरारी और अन्य तरह के पार्ट्स बनकर आयात होते हैं। यह सारा काम मंडी गोबिंदगढ़ की एमएसएमई से तैयार होकर जाता है। दोनों देशों की आपसी लड़ाई से जहां इंडस्ट्री प्रयोग के लिए कोयले व गैस के रेट बढ़ेंगे वहीं फ्लैट, रॉ मटीरियल के दाम बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस सेमी प्रोडक्ट बनाती है, जहां से तैयार आयरन फ्लैट से आगे विभिन्न तरह का सामान बनता है। बाहरी देशों में हमारे स्टील से सामान बनकर जा रहा है वह प्रभावित होगा, रॉ मटीरियल की कमी आएगी, फ्यूल की कमी आएगी और वह महंगा होगा। अगर चल रहे युद्ध का जल्दी समाधान न  निकला तो 15 दिनों तक सभी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed