फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three died in a road accident in Chandigarh

Chandigarh: महाशिवरात्रि के दिन बड़ा सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; चार लोग घायल

Sun, 15 Feb 2026 06:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 06:16 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के दिन चंडीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। कार और ई-रिक्शा  की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत गई।

विज्ञापन
Three died in a road accident in Chandigarh
चंडीगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-5/8 डिवाइडिंग रोड टर्न पर रविवार शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले साइकिल और फिर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा कई पलटियां खाता हुआ आगे चल रही बलेनो और इनोवा कार से जा टकराया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशनगढ़ निवासी आरोपी राहुल शर्मा (30) स्विफ्ट कार चला रहा था। हालांकि, हादसे में आरोपी कार चालक को कोई चोट नहीं आई। उसका सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाकर ब्लड सैंपल लिया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने नशा किया था या नहीं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सेक्टर-4/5/8/9 चौक की ओर से आ रही स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी। सेक्टर-5/8 डिवाइडिंग रोड टर्न पर पहुंचते ही कार चालक ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद बिना ब्रेक लगाए कार सीधे ई-रिक्शा से जा भिड़ी। टक्कर से ई-रिक्शा हवा में उछलकर कई पलटियां खाता हुआ आगे चल रही बलेनो से टकराया और फिर इनोवा से जा लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन और खून से लथपथ घायल पड़े थे। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक दोनों ओर से यातायात बंद रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कैंबवाला निवासी साइकिल सवार हनुमान की 35 वर्षीय पत्नी सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में कैंबवाला सवार 50 वर्षीय ममता को सेक्टर-16 अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय राजू को सेक्टर 16 अस्पताल से गंभीर हालत में सेक्टर-32 अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं ई-रिक्शा में सवार रतनी और साइकिल चालक हनुमान सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती हैं। इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। रतनी का पति शहर की एक कोठी में कुक का काम करता है। कैंबवाला निवासी राजू ममता और रतनी को लेकर कैंबवाला जा रहा था। ये दोनों सवारियां अलग-अलग जगहों से बैठी थीं।

बोलेनो चालक ने सुनाई आपबीती
सेक्टर-20 के रहने वाले तनोज ने बताया कि वह सेक्टर-28 के एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। वह पत्नी और बच्चों को सुखना लेक स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लॉन टेनिस अभ्यास के लिए लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह हीरा सिंह चौक से सेक्टर-5/8 डिवाइडिंग रोड टर्न की ओर मुड़े, सामने से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट ने पहले साइकिल और फिर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा उछलकर उनकी बलेनो कार से टकराया। हादसे में उनकी छाती स्टीयरिंग से टकराई और बेटी के सिर में चोट आई, हालांकि परिवार को गंभीर चोट नहीं आई।

इस सड़क पर पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे
इस सिंगल सड़क पर पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार और अचानक मोड़ होने के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed