{"_id":"906a7a0eca874bc1cb744814cc5ab0ef","slug":"two-week-jail-for-messaging-jokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुटकुले एसएमएस करने पर दो हफ्ते की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुटकुले एसएमएस करने पर दो हफ्ते की जेल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों पर चुटकुले सुनना किसी को भी भारी पड़ सकता है। यहां तक कि जेल भी जाना पड़ सकता है। जालंधर में एक व्यक्ति को आपत्तिजनक चुटकुले मैसेज करने पर दो हफ्ते की जेल हो गई है।
विज्ञापन
जालंधर के अतुल कुमार ने एक सिख संगठन के प्रमुख नरिंदर सिंह को कुछ चुटकुले भेजे थे। इनमें सिखों को कथित तौर पर नीचा दिखाने की कोशिश की गई थी।
इससे आहत नरिंदर ने अतुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। उनका कहना था कि इन चुटकुलों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायत पर पुलिस ने अतुल पर आईपीसी की धारा 295ए और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज कर पांच सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दो हफ्ते की सजा हुई है।
विज्ञापन
मना करने पर भी किए एसएमएस
अतुल ने पहले जब नरिंदर को एक चुटकुला एसएमएस किया तो उनका इस पर ध्यान नहीं गया। फिर एक दिन अतुल ने उन्हें सिखों पर 15 चुटकुले मैसेज कर दिए। इसे नरिंदर ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
उन्होंने अतुल के घर जाकर इन चुटकुलों पर आपत्ति जाहिर की और आगे से न भेजने के लिए कहा। लेकिन अतुल नहीं माने और फिर से ऐसे ही चुटकुले एसएसमएस कर दिए। इस पर नरिंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
इस घटना पर सिख संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस प्रकरण से दूसरों की भी आंखें खुल जानी चाहिए।