{"_id":"6b03b08a85702a6fdf0b13d3","slug":"pcs-recruitment-controversy-beginning-to-set-stage-for-political-confrontation-punjab-assemble-election-2027-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस भर्ती से खुला सियासी मोर्चा: भर्ती और रोजगार के सवाल पर होगी 2027 की जंग, सरकार और विपक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस भर्ती से खुला सियासी मोर्चा: भर्ती और रोजगार के सवाल पर होगी 2027 की जंग, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
Mon, 23 Nov 2026 08:50 AM IST
Nivedita
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:50 AM IST
सार
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार और सरकारी भर्ती जैसे मुद्दे राजनीतिक दलों के लिए अहम हैं। पीसीएस भर्ती विवाद विपक्ष को सरकार के सामने युवाओं की नाराजगी रखने का मौका दे रहा है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस
- फोटो : X @INCPunjab
विस्तार
पीसीएस भर्ती विवाद अब परीक्षा और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता से आगे निकलकर सियासी टकराव की जमीन तैयार करने लगा है।
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) कार्यालय में प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत ने कांग्रेस को युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरने का नया अवसर दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार और सरकारी भर्ती जैसे मुद्दे राजनीतिक विमर्श के केंद्र में आ सकते हैं।
19 नवंबर को पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा शुबी और अन्य कार्यकर्ताओं पर पीपीएससी कार्यालय में जबरन प्रवेश करने, हंगामा करने और कर्मचारियों को कार्यालय में बंद करने के आरोप लगे। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया।
20 नवंबर को अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटनाक्रम ने पीसीएस भर्ती विवाद को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। इससे पहले अभ्यर्थियों के सवाल परीक्षा केंद्रों, मेरिट और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर थे। अब कांग्रेस के युवा नेताओं की गिरफ्तारी से विपक्ष को इस मुद्दे को राजनीतिक स्तर पर उठाने का अवसर मिला है। युवाओं के भविष्य, सरकारी भर्तियों में भरोसे और जवाबदेही जैसे सवालों के जरिये कांग्रेस इसे व्यापक आंदोलन में बदलने की रणनीति बना सकती है।
विज्ञापन
सियासी ताकत दिखाने की कोशिश
कांग्रेस के लिए केवल भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाने का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और सरकार को घेरने का मुद्दा भी बन सकता है।
दूसरी ओर, सरकार इस पूरे घटनाक्रम को सरकारी संस्थान में हंगामे, कामकाज में बाधा और कानून के उल्लंघन के रूप में पेश कर सकती है। ऐसे में भर्ती की पारदर्शिता का मूल सवाल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच पीछे छूटने का खतरा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस गिरफ्तारी के बाद इस मुद्दे को कितना बड़ा आंदोलन बना पाती है और पीसीएस अभ्यर्थियों की मांगों को कितनी मजबूती से अपने साथ जोड़ती है। आने वाले दिनों में यह विवाद सरकार के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकता है, लेकिन इसकी धार भर्ती प्रक्रिया से जुड़े ठोस सवालों और युवाओं के समर्थन पर ही निर्भर करेगी।
क्या है पूरा पीसीएस भर्ती विवाद?
पंजाब में पीसीएस (पंजाब सिविल सर्विसेज) परीक्षा-2025 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों, चयन प्रक्रिया और पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। विवाद तब बढ़ा जब अभ्यर्थियों ने केंद्रों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के आंकड़ों और परीक्षा व्यवस्था को लेकर विसंगतियों का आरोप लगाया। छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत डाटा सार्वजनिक करने और निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की। पीपीएससी की ओर से आंकड़ों और चयन प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रखा गया, लेकिन अभ्यर्थियों का असंतोष बना रहा।