फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two suspects seen in Dinanagar police search operation

Punjab में फिर दिखे संदिग्ध: पठानकोट के बाद अब दीनानगर में मचा हड़कंप, रातभर खोजती रही पुलिस

Mon, 01 Jul 2024 11:05 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दीनानगर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, दीनानगर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

पंजाब के दीनानगर में रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि इलाके में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
two suspects seen in Dinanagar police search operation
संदिग्धों की तलाश में पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में कुछ दिन पहले हथियारबंद दो संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। जम्मू-पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस, बीएसएफ और सेना ने सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि अभी तक संदिग्ध आतंकी पकड़े नहीं गए। वहीं, अब दीनानगर की गुरु नानक नगरी कॉलोनी में फिर से दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने रविवार देर रात सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि सर्च अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले पठानकोट जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब दीनानगर में सदिग्ध देखे जाने की बात सामने आने पर पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन


दीनानगर में पुलिस की तरफ से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। थाना दीनानगर प्रभारी करिश्मा ने बताया कि रविवार रात को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि उक्त गुरु नानक नगरी कॉलोनी में दो संदिग्ध घूमते हुए देखे गए हैं। उनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उनकी पीठ पर पीठू बैग थे। सूचना मिलने पर रात में ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना है कि संदिग्धों के बारे में जो सूचना मिली है, इसके आधार पर आगे भी जांच जारी रहेगी। इस जानकारी को हलके में नहीं लिया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed