{"_id":"67370674fc946b691e07c9f5","slug":"two-prisoners-escaped-from-police-custody-in-kapurthala-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: पुलिस हिरासत से दो कैदी भागे, एक सिविल अस्पताल तो दूसरा जेल के बाहर से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: पुलिस हिरासत से दो कैदी भागे, एक सिविल अस्पताल तो दूसरा जेल के बाहर से हुआ फरार
Fri, 15 Nov 2024 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:31 PM IST
सार
पहला कैदी सिविल अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरा चंडीगढ़ से माडर्न जेल कपूरथला लाते समय गुरुवार की शाम पुलिस पार्टी को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माडर्न जेल कपूरथला के दो कैदी पुलिस हिरासत से भाग गए। पहला कैदी सिविल अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरा चंडीगढ़ से माडर्न जेल कपूरथला लाते समय गुरुवार की शाम पुलिस पार्टी को चकमा देकर भाग गया। थाना सिटी व थाना कोतवाली में दोनों कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। दोनों फरारी की पुष्टि एसपी-जांच सरबजीत राय ने की है।
थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर में एचसी सुनील कुमार निवासी जंडियाला अमृतसर ने बताया कि वह पुलिस लाइन कपूरथला में तैनात है। 14 नवंबर को वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ माडर्न जेल कपूरथला से लक्ष्मण कुमार उर्फ तूफानी निवासी सुरिंदर अस्पताल वार्ड नं.1 मोहल्ला न्यू करतार नगर शाहकोट जिला जालंधर, बलजिंदर कौर, सागर, नरिंदर सिंह को सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज के लिए लेकर आए थे। उस पर थाना शाहकोट में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है।
एचसी सुनील कुमार ने बताया कि वह कैदी लक्ष्मण को नजले की शिकायत के चलते सर्जिकल डाक्टर नरिंदरपाल सिंह के कमरे के बाहर लेकर खड़ा था। उनसे आगे एक व्यक्ति चेकअप के लिए खड़ा था। इस दौरान लक्ष्मण ने अपनी ओढ़ी हुई लोई उसके मुंह पर डाल दी और हाथ छुड़ाकर भाग गया। वह तुरंत उसके पकड़ने के लिए पीछे भागा, लेकिन वह सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टरों की तरफ भाग गया और सिविल अस्पताल की दीवार के पास रखी ईंटों पर पैर रख दीवार फांद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, थाना कोतवाली के अतिरिक्त एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि माडर्न जेल कपूरथला का हवलदार इकबाल सिंह ड्राइवर के साथ सरकारी गाड़ी से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती पाक्सो एक्ट का कैदी अजय कुमार निवासी मोहल्ला संतपुरा गली नं.2 कपूरथला को गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे के करीब माडर्न जेल लेकर आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी माडर्न जेल कपूरथला के लिए गांव भीला के मोड़ पर पहुंची तो कैदी अजय कुमार उल्टी व पेशाब आने का बहाना बनाने लगा। इस पर हवलदार इकबाल सिंह ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो वह हथकड़ी लेकर फरार हो गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग लिया। पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन तब तक वह गायब हो गया।
अशोक कुमार के अनुसार पुलिस ने हथकड़ी बरामद कर ली है। थाना कोतवाली में हवलदार इकबाल सिंह और आरोपी अजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त एसएचओ के अनुसार पुलिस की तीन-चार पार्टियां कैदी की गिरफ्तारी के लिए रात से छापेमारी कर रही हैं। एसपी-जांच सरबजीत राय ने दोनों कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। इसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जेल के नजदीक से भागे कैदी व हवलदार के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों कैदियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।