फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two jawans Punjab flown in Jammu one TarnTaran other from Hoshiarpur

Punjab: जम्मू में पंजाब के दो जवान बहे, एक तरनतारन तो दूसरा होशियारपुर निवासी, दोनों के परिजनों में शोक की लहर

Sun, 09 Jul 2023 11:08 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/तरनतारन Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बाढ़ के दौरान भारतीय सेना के दो जवान बह गए थे। इनमें से एक जवान तरनतारन जिले के गांव स्वर्गापुरी से संबंधित है। नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव सेना द्वारा बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव स्वर्गापुरी (झब्बाल) में शोक का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन
Two jawans Punjab flown in Jammu one TarnTaran other from Hoshiarpur
जम्मू में पंजाब के दो जवान बहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशियारपुर जिले के गांव खुरालगढ़ के सेना में भर्ती 24 वर्षीय युवक की कल कश्मीर के जिला पूंछ में पानी मे बहने से मौत हो गई। कल सुबह 10.30 बजे उसका शव गांव पहुंचेगा। तेलुराम पुत्र गुरदेव लाल आयु 24 वर्ष करीब 5 वर्ष पहले राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में भर्ती हुआ था। इस समय वह कश्मीर के जिला पूंछ में तैनात था और कल वह बटालियन के अन्य जवानों व अधिकारियों के साथ सुरनकोट के निकट रस्से के जरिए दरिया क्रॉस करते समय पानी के तेज बहाव में वह गया। इस दौरान उसे बचाने की कोशिश करते समय उनकी बटालियन का सुबेदार भी वह गया। पूर्व सरपंच रणजीत सिंह व जसविंदर सिंह ने कहा की जैसे ही गांव में तेलुराम की मौत की खबर आई पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 


तरनतारन का जवान भी बहा-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बाढ़ के दौरान भारतीय सेना के दो जवान बह गए थे। इनमें से एक जवान तरनतारन जिले के गांव स्वर्गापुरी से संबंधित है। नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव सेना द्वारा बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव स्वर्गापुरी (झब्बाल) में शोक का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन

 

बेटी अरमानदीप कौर व बेटे हरदीप सिंह के पिता सूबेदार कुलदीप सिंह की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी थी। पिता साधू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कुलदीप सिंह ने फोन करके परिवार का हाल जाना था। कुलदीप सिंह के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पत्नी सविंदर कौर को उनके दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) दिलासा दे रहे हैं। कुलदीप सिंह के अंतिम दर्शन के लिए परिवार को पार्थिव शरीर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed