{"_id":"6ab343eadfe3a53fd90b7ef4","slug":"an-elderly-couple-in-gholia-village-moga-district-courage-age-70-apprehend-one-robber-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 की उम्र में लुटेरों से लोहा: आसान शिकार समझ बुजुर्ग दंपती को घेरा, उल्टा पड़ा दांव; एक धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 की उम्र में लुटेरों से लोहा: आसान शिकार समझ बुजुर्ग दंपती को घेरा, उल्टा पड़ा दांव; एक धरा गया
Wed, 23 Sep 2026 09:21 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:21 AM IST
सार
मोगा के गांव घोलिया में 70 साल के बुजुर्ग दंपती ने लूट की कोशिश करने वाले तीन युवकों का डटकर मुकाबला किया। दंपती के साहस को देख दो आरोपी फरार हो गए। तीसरा आरोपी भागकर धान के खेतों में जा छिपा जिसे बुजुर्गों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
मोगा की बुजुर्ग दंपती का साहस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोगा जिले के गांव घोलिया में एक बुजुर्ग दंपती ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। करीब 70 साल की उम्र में उन्होंने लूट की कोशिश करने वाले तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया।
दंपती बाजार से लौट रहे थे तभी सुनसान सड़क पर नशे में धुत लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने बुजुर्ग दंपती को लूटने का प्रयास किया। दंपती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका डटकर मुकाबला किया। इस दौरान दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। लूट की कोशिश के बाद एक आरोपी भागकर धान के खेतों में छिप गया। बुजुर्ग दंपती ने उसका पीछा करते हुए उसे खेत में दबोच लिया। उन्होंने उसे वहीं पकड़कर रखा और गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
पुलिस जांच और वायरल वीडियो
गांव के कुछ लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को खेत से बाहर निकाला। उन्होंने इस घटना की सूचना बाघापुराना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बुजुर्ग दंपती द्वारा आरोपी को पकड़कर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस असाधारण साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं।