{"_id":"63c8e175f9b825035f540265","slug":"two-cars-collided-with-shops-in-different-accidents-at-kapurthala-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: अनियंत्रित कार दुकान के शटर से टकराई, एयरबैग खुलने से बचे सवार, एक ही रात में दो हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: अनियंत्रित कार दुकान के शटर से टकराई, एयरबैग खुलने से बचे सवार, एक ही रात में दो हादसे
Thu, 19 Jan 2023 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:59 AM IST
सार
भगत सिंह चौक के नजदीक ही शिव मंदिर चौक में न्यू खालसा बेकरी के बाहर एक कार अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर खड़े छोटे हाथी से जा टकराई। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन चालक कपूरथला में अपने परिचितों के घर जा रहे थे। अचानक यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में बुधवार देर रात दो अलग अलग हादसों में दो वाहन अनियंत्रित होकर बंद दुकानों से जा टकराए। हादसे में एयरबैग खुलने से वाहन चालकों और अन्य सवारियों का बचाव हो गया। चालकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 12:30 बजे कपूरथला के शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक एक एंडेवर गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मनी एक्सचेंज की बंद दुकान के शटर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंडेवर गाड़ी के एयर बैग खुल गए। इससे चालकों को मामूली चोटें आई। हालांकि दुकान का शटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ भगत सिंह चौक के नजदीक ही शिव मंदिर चौक में न्यू खालसा बेकरी के बाहर एक कार अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर खड़े छोटे हाथी से जा टकराई। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन चालक कपूरथला में अपने परिचितों के घर जा रहे थे। अचानक यह हादसा हो गया। इस हादसे में भी वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोगों का बचाव हो गया। इस हादसे में दुकान के बाहर खड़ा छोटा हाथी पलट गया।
विज्ञापन