{"_id":"c62ba80d0a34a1243fac6e58cc1099d1","slug":"two-and-a-half-lakh-looted-by-three-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्कड़ व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्कड़ व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 23 Oct 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय फौजी रोड़ से सटी कृष्णा गली नंबर दो से बुधवार शाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक लक्कड़ व्यापारी से ढाई लाख रुपये की नगदी छीन कर फरार हो गए।
इस दौरान छीना झपटी का विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी की बुरी तरह पिटाई भी की। पिछले कुछ महीनों में फौजी रोड़ पर लूटपाट की यह पांचवीं घटना है। बाकी चार घटनाओं में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
मुक्तसर रोड़ पर स्थित शिव गौरख टिंबर प्राइवेट लिमिटेड का एक हिस्सेदार और मंडी बरीवाला (मुक्तसर) निवासी शिकायतकर्ता वेद प्रकाश ने बताया कि वह बुधवार को तलवंडी और जीरा शहर से उगराही करके बस से कोटकपूरा लौटा था।
कोटकपूरा से जैसे ही वह अपने भाई रमेश कुमार के आवास वाली कृष्णा गली में पहुंचा, तो गली के सामने से आ रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ से नगदी वाला बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर तीनों लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह पैदल मुख्य चौक से अपने भाई के घर पैसे रखने जा रहा था। उनके पास ढाई लाख की नगदी और करीब दो लाख रुपये के चेक थे।
इसकी सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अंगरेज सिंह समेत आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब घटनास्थल के सामने स्थित एक निजी अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे से लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।