फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Took six trays of eggs drove away car without paying money in Muktsar video goes viral

Punjab: छह ट्रे अंडे लिए, बिना रुपये दिए ही भगा ले गया कार... टकटकी लगाए देखता रह गया रेहड़ी वाला, Video

Mon, 06 Jan 2025 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 06:14 PM IST
सार

रेहड़ी से छह ट्रे अंडे खरीदने के बाद कार चालक बिना पेमेंट किए ही भाग गया। यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Took six trays of eggs drove away car without paying money in Muktsar video goes viral
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में रेहड़ी की दुकान लगाने वाले दुकानदार से अंडे की छह ट्रे खरीदने के बाद ग्राहक बिना रुपये दिए ही भाग गया। गांव भलाईआणा में दुकानदार के पास कार चालक आया और छह अंडे की ट्रे लेकर बिना पेमेंट किए ही कार भगाकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद व्यक्ति अगले दिन दुकान पर दुकानदार को 2100 रुपये पेमेंट दे गया।

विज्ञापन


बता दें कि गिदड़बाहा के मुक्तसर-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव भलाईआणा में एक व्यक्ति अंडों की स्टॉल लगाकर बैठा था। रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार में सवार होकर कुछ लोग उसके स्टॉल पर आए। कार से उतर एक व्यक्ति ने दुकानदार से छह ट्रे अंडे मांगे। अंडों की ट्रे को गाड़ी में रखवाने के बाद वे व्यक्ति भी गाड़ी में बैठ गया तो दुकानदार ने कार के पास पहुंच रुपये मांगे। कार सवारों ने दुकानदार से ऑनलाइन पेमेंट करने करने की बात कहते हुए कुछ और सामान मांगा। दुकानदार पीछे मुड़कर क्यूआर कोड उठाकर कार की ओर बढ़ा तो कार सवार फरार हो गए। इस घटना की वायरल हो गई। इसके बाद सोमवार को उक्त व्यक्ति दुकानदार के पास आया और 2100 रुपये पेमेंट दे गया। साथ ही ये तर्क भी रखा कि क्यूआर पर पेमेंट किया था, जो फेल हो गई थी। 
विज्ञापन




ट्रैक्टर पार्ट्स मंगवा नहीं दिए पैसे
इधर लुधियाना में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। इंडस्ट्री एरिया में कारोबारी से ट्रैक्टर पार्ट्स मंगवा कर उसके पैसे नहीं देने के मामले में पुलिस ने आंध्रप्रदेश के कारोबारियों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने कारोबारी के साथ 43 लाख रुपये की ठगी मारी है। थाना डिविजन छह की पुलिस ने इंडस्ट्री एरिया बी के समीर सीकरी की शिकायत पर आंध्रप्रदेश के गंटूर स्थित रायल ट्रैक्टर एजेंसी के महमूद बासा और शेख मकबूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 43 लाख का मंगवाया था माल
पुलिस को दी शिकायत में समीर ने बताया कि उसकी इंडस्ट्री एरिया बी में नाइस ट्रैक्टर इंडिया के नाम से फैक्टरी है। जहां पर ट्रैक्टर के पार्ट्स बनते है। आरोपियों के साथ वह कारोबार करता था। आरोपियों ने उससे 43 लाख पचास हजार रुपये का माल मंगवा लिया। इसके बाद आरोपी पैसे देने केलिए आनाकानी करने लगे। जब भी पैसे मांगो तो आरोपी टाल मटोल कर कोई न कोई बहाना बना देते थे। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed