फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Through Vikas Kranti Rally, Aam Aadmi Party hoisted the flag for the Lok Sabha elections 2024

Punjab : विकास क्रांति रैली के जरिये आप ने लोकसभा चुनावों के लिए परचम लहराया, सीएम मान ने की जनता से अपील

Sun, 03 Dec 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह मनन सैनी, संवाद, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, संवाद, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 12:31 AM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने जनता से कहा कि आप का पौधा लगाएं फल और फूल हम देंगे। विकास क्रांति रैली के जरिये आप ने गुरदासपुर में लोकसभा चुनावों का बिगुल बजाया। निशाने पर भाजपा के सांसद सिने स्टार सनी दियोल रहे। केजरीवाल तथा मान ने सनी दियोल पर सियासी बान चलाए।

विज्ञापन
Through Vikas Kranti Rally, Aam Aadmi Party hoisted the flag for the Lok Sabha elections 2024
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकास क्रांति रैली के जरिये आम आदमी पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए परचम लहरा दिया है। गुरदासपुर में आयोजित की गई विशाल रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पहुंचे और हलके में चुनावी बिगुल फूंक गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जनता से आगामी लोकसभा चुनावों में आप पर भरोसा जताने की बात कही और कहा कि आप का पौधा लगाएं फल तथा फूल वह लाकर देंगे। इस रैली के जरिये केजरीवाल तथा मान ने खुद जिला स्तर के नेताओं की जमीनी हकीकत भी जानी तथा पंडाल से बाहर उमड़ती भीड़ देख गदगद नजर आए। मान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में आम आदमी का पौधा लगाएं, फल और फूल हम लाकर देंगे।
विज्ञापन


विशाल रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप के कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य तौर पर गुरदासपुर से भाजपा के सांसद एवं सिने अभिनेता सनी दियोल पर निशाना साधा तथा तंज कसने से भी गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुरदासपुर की जनता से सिने कलाकार सनी दियोल को बहुत ही आशा से सांसद चुना था, लेकिन वह सांसद बनने के बाद गुरदासपुर के लोगों का हाल-चाल जानने नहीं आया। विकास करना तो दूर उसने कभी गुरदासपुर की तरफ देखा तक नहीं। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह बड़े लोगों को नहीं बल्कि आम व्यक्तियों को चुनाव में विजयी करें क्योंकि वह हमेशा सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे।

इसी तरह सीएम मान ने गुरदासपुर की धरती को इंकलाबी धरती बताते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर बड़े-बड़े ओहदे इस माझा की धरती पर रहे हैं, परंतु लोगों को नामौशी का ही सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों से सांसद संबंधी पूछा कि वोटों के दौरान ही सांसद दिखे। सनी दियोल अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए दरबार साहिब आ गए परंतु हलके के लोगों तक नहीं पहुंचे।

तंज कसते हुए मान ने कहा कि उन्हें क्या दर्द है लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा और सनी दियोल अपना ढाई किलो का हाथ दिखा रहे हैं। अच्छा होता कि उन्होंने कुछ हलके काे संवारा होता, संसद में बोले होते, हलके के लिए पैकेज लेकर आते, जिससे गुरदासपुर की धरती चमक जाती।


मान ने कहा कि कोई बात नहीं आप आगामी लोकसभा चुनावों में आम आदमी का पौधा लगाए फल और फूल हम लाकर देंगे। उन्होंने भी लोगों से अपील की कि वह यह मिथ तोड़ दें कि गुरदासपुर उसका है। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वे के साथ 13-0 का रिजल्ट आएगा तथा इसके साथ चंडीगढ़ भी जीत कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed