Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three patients died due to oxygen plant fault in Jalandhar Civil Hospital Trauma Center

Punjab: जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट फॉल्ट से तीन मरीजों की मौत, जांच के आदेश

Mon, 28 Jul 2025 12:08 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 12:08 AM IST
सार

डॉक्टर विनय ने इस बात की जानकारी दी है कि ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट में टेक्निकल फाल्ट आने से तीन मरीजों की मौत को लेकर जांच करेंगे।

विज्ञापन
Three patients died due to oxygen plant fault in Jalandhar Civil Hospital Trauma Center
आपातकालीन वार्ड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लंबे समय से अपनी ढीली कारगुजारी के लिए चर्चा में रहने वाला जालंधर का सिविल अस्पताल इस बार एक बड़े आरोपों से घिर गया है। जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई है, जिसका सारा ठीकरा सिविल अस्पताल प्रशासन पर फौड़ा जा रहा है। अस्पताल में हुई मरीजों की मौत का कारण अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। मरने वाले मरीजों के परिवार वालों का कहना था कि उनके परिवारिक सदस्यों को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। इस बात की खबर जैसे ही सिविल अस्पताल के डॉक्टरों तक पहुंची, अस्पलाल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर व एसएमओ मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनय ने खुद कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आई थी लेकिन उन्होंने अस्पताल प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि उक्त फॉल्ट को ठीक कर लिया गया था, यह मौते उसके बाद हुई हैं। डॉक्टर विनय ने कहा कि मौतों और फॉल्ट के बीच संबंध की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके। सिविल प्रशासन की लापरवाही के कारण जिन मरीजों की मौत हुी है., उनमें एक मरीज सांप के डसने का इलाज करवा रहा था व दूसरा मरीज टीबी की बिमारी से पीड़ित था। इनके अलावा तीसरा मरीज नशे की ओवरडोज के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की लापरवाही से गई उनकी बेटी की जान

सर्पदंश का शिकार हुई मरीज अर्चना जो कि सिविल अस्पताल में इलाज करवा रही थी, इस हादसे का शिकार हो गई। अर्चना के परिजनों का कहना है कि “हमारी बेटी अर्चना को सांप के काटने के कारण पिछले 7 दिनों से यहां भर्ती थी। हमारी बेटी को जिस मसीन से ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही थी, वह बंद हो गई थी। हमने कईं बार पहले भी सिविल अस्पताल के स्टाफ को ऑक्सीजन बंद होने की शिकायत दी थी, लेकिन वह उसे नामात्र ठीक करके चले जाते। आज हमारी बेटी की ऑक्सीजन फिर से बंद हो गई, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनकी बेटी की मौत सिविल अस्पताल की लापरवाही से हुई है। अगर समय रहते ऑक्सीजन सप्लाई ठीक कर दी जाती तो शायद हमारी बेटी बच जाती।

विज्ञापन

 ऑक्सीजन प्रेशर कम होने के बाद हुई मौत .. जांच जारी  

डॉ. विनय आनंद ने कहा- “ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई में तकनीकी फॉल्ट आया था, जिससे ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया था। यह फॉल्ट ट्रॉमा सेंटर की लाइन में ही हुआ। प्रेशर कम होने के बाद तीन मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, फॉलट को जल्द ही ठीक कर लिया गया था ओर यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौतें ऑक्सीजन की कमी से ही हुई हैं। हां, इतना जरूर है कि मौतें ऑक्सीजन प्रेशर कम होने के बाद हुई हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- डॉ. विनय आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed