{"_id":"6253bdada84af86a2033aa43","slug":"three-farmer-arrested-with-heroin-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई: फेंसिंग पार भारतीय खेत से हेरोइन के चार पैकेट के साथ पकड़े गए तीन किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई: फेंसिंग पार भारतीय खेत से हेरोइन के चार पैकेट के साथ पकड़े गए तीन किसान
Mon, 11 Apr 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:04 AM IST
सार
जवान ने देखा कि चार किसान खेत में कुछ तलाश रहे हैं। खेत में लगे पेड़ के नीचे नीले लिफाफे में हेरोइन के चार पैकेट पड़े थे, किसान उन्हें उठाने लगे तो जवान ने सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन
फिरोजपुर में पकड़ी गई हेरोइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने फेंसिंग पार खेत में हेरोइन के चार पैकेट के साथ तीन भारतीय किसानों को दबोचा है। उक्त हेरोइन पाक तस्करों ने खेत में छिपाकर रखी थी, जिनकी तीन भारतीय किसान तलाश कर रहे थे। फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने गए किसानों पर बीएसएफ किसान गार्ड निगरानी रखे हुए थे। उक्त आरोपी किसानों से गहन पूछताछ की जा रही है। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ बटालियन-136 के इलाके में घटी है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक रोजाना की तरह फेंसिंग पार खेतों में किसान खेतीबाड़ी करने गए थे। किसानों पर नजर रखने के लिए बीएसएफ जवानों (किसान गार्ड) को तैनात किया गया था। तीन किसान खेत में कामकाज करने के बजाय कुछ चीज तलाशने में जुटे थे। बीएसएफ को उनकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते शक हो गया। जवान उन पर नजर रखे हुए थे जैसे ही तीनों वहां लगे एक पेड़ के नीचे पहुंचे और हेरोइन के चार पैकेट उठाने लगे कि उन्हें दबोच लिया गया। हेरोइन नीले लिफाफे में लिपटी हुई थी। बीएसएफ की पूछताछ के दौरान किसानों ने स्वीकार किया कि उक्त पैकेट उठाने आए थे, जो पाक तस्कर वहां छिपाकर गए थे। उक्त पैकेटों में हेरोइन का वजन एक किलो आंका गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व हुसैनीवाला बार्डर से सटी बीएसएफ चौकी शाम्मेके के नजदीक फेंसिंग पार खेत में हेरोइन के पैकेटों के साथ मां-बेटी (प्रकाश कौर व बेटी परवीन कौर) को बीएसएफ ने पकड़ा था। इनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उक्त मां-बेटी के खिलाफ थाना सदर पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है। ये लोग मुख्य तस्कर के कहने पर उक्त पैकेट उठाकर फेंसिंग के इस तरफ फेंक देते हैं, जिन्हें तस्कर आसानी से उठाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन