{"_id":"66cffdf7c8174cdadd055b19","slug":"thieves-took-away-all-tyres-of-accident-hit-car-in-abohar-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: हादसाग्रस्त कार के चारों टायर उतार ले गए चोर, रात होने के कारण नहीं ले जा पाया था पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: हादसाग्रस्त कार के चारों टायर उतार ले गए चोर, रात होने के कारण नहीं ले जा पाया था पीड़ित
Thu, 29 Aug 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:20 AM IST
सार
मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार के चारों टायर चोर ले गए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में असामाजिक तत्वों व चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात को शहर के मुख्य मार्ग पर एक हादसाग्रस्त कार के चारों टायर तक चोर उतार कर ले गए।
मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चोटें भी लगी। रात को कार वहां से ले जाने की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वे सुबह जब आए तो देखा कि कार के चारों टायर गायब थे। वहीं कार का शीशा तोड़कर अंदर से कुछ सामान भी चुरा लिया गया था। उसने कहा कि दुख की बात है कि चोरों ने हादसाग्रस्त कार को भी नहीं बख्शा।