फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   thieves took away all tyres of accident-hit car in abohar

Abohar: हादसाग्रस्त कार के चारों टायर उतार ले गए चोर, रात होने के कारण नहीं ले जा पाया था पीड़ित

Thu, 29 Aug 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
thieves took away all tyres of accident-hit car in abohar
हादसाग्रस्त कार के चारों टायर चोर ले गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में असामाजिक तत्वों व चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात को शहर के मुख्य मार्ग पर एक हादसाग्रस्त कार के चारों टायर तक चोर उतार कर ले गए।
विज्ञापन



मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चोटें भी लगी। रात को कार वहां से ले जाने की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वे सुबह जब आए तो देखा कि कार के चारों टायर गायब थे। वहीं कार का शीशा तोड़कर अंदर से कुछ सामान भी चुरा लिया गया था। उसने कहा कि दुख की बात है कि चोरों ने हादसाग्रस्त कार को भी नहीं बख्शा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed