फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thief gang caught in Firozpur stolen 21 bikes five mobiles rs 1.5 lakh cash and jewelery recovered

पंजाब में चोर गिरोह पकड़ा: चोरी की 21 बाइकें, पांच मोबाइल, 1.5 लाख कैश और ज्वेलरी बरामद

Tue, 06 Aug 2024 09:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2024 09:27 PM IST
सार

फिरोजपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह  के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 21 बाइक बरामद हुई हैं।  

विज्ञापन
Thief gang caught in Firozpur  stolen 21 bikes five mobiles rs 1.5 lakh cash and jewelery recovered
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस की फिरोजपुर पुलिस ने जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान चुराई हुई 21 बाइकें, पांच मोबाइल, 1.5 लाख रुपये की नगदी, एक सोने की चैन व अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार गिरोह के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि तलवंडी भाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी तेजा सिंह वासी वाड़ा भाई का व सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान इनकी निशानदेही पर चुराई हुई 20 बाइकें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


थाना तलवंडी भाई पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान इनके पास से चुराई एक बाइक, पांच मोबाइल, 1.5 लाख रुपये की नगदी, सोने की एक चैन व एक अंगूठी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पृथ्वी वासी सेठी माडल स्कूल वाली गली फिरोजपुर व प्रथम उर्फ पतरस वासी मक्खू गेट के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed