{"_id":"674f35fb7b8befb37401e21a","slug":"theft-again-in-british-business-tycoon-peter-virdi-ancestral-home-in-kapurthala-3-iphones-16-pro-3-rolex-watch-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन, रोलेक्स घड़ियां चोरी: ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में फिर हुई चोरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईफोन, रोलेक्स घड़ियां चोरी: ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में फिर हुई चोरी, एक गिरफ्तार
Tue, 03 Dec 2024 10:17 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:17 PM IST
सार
ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड शेखूपुर में पुश्तैनी घर है। यहां चोरों ने एक बार फिर चोरी की है। चोर तीन आईफोन 16 प्रो, तीन विदेशी रोलेक्स घड़ियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
अलमारियों के लॉक तोड़कर कीमती सामान ले गए चोर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के सबसे अमीर पंजाबी परिवार पीटर विरदी के पंजाब के कपूरथला स्थित पुश्तैनी घर में एक बार फिर चोरी हुई है। चोरों ने ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के घर से कई कीमती सामान चोरी किया है। इससे पहले बीते साल जुलाई में भी चोरों ने विदेशी महंगी सामान पर हाथ साफ किया था। इस बार चोर तीन आईफोन 16-प्रो, 3 लग्जरी रोलेक्स घड़ियां व अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। एसपी-डी के अनुसार पीटर विरदी के पिता की शिकायत पर थाना सिटी में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह निवासी मॉल रोड कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत पिछले 56 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। उसका पुश्तैनी घर सुल्तानपुर लोधी रोड शेखूपुर में भी है। पिछले साल जुलाई में उनके पुश्तैनी घर में चोरी हुई थी। इस बार फिर से चोरों ने घर से कई कीमती सामान चोरी किया है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले वह पंजाब आए थे। वह अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाना चाहता थे। इसलिए 10 दिन पहले जब वह अपने पुश्तैनी घर आए, तो उस समय वहां सब कुछ सही था। एक दिसंबर को जब वह दोबारा घर गए तो देखा कि घर के दरवाजों को लगे लॉक टूटे हुए थे। अंदर कमरों में अलमारियों को लोह की रॉड से तोड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार भी बीते साल की तरह वारदात की गई है। घर से 3 आईफोन 16 प्रो, तीन विदेशी रोलेक्स घड़ियां व अन्य घरेलू सामान गायब था। उन्हें शक जताया कि पुश्तैनी घर से यह चोरी रविपाल निवासी टोटा मोहल्ला शेखूपुर ने की है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी रविपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुराए महंगे फोन व विदेशी घड़ियां भी जल्द बरामद कर ली जाएंगी।