{"_id":"31c5d205cc5a2288d1ac1c54e378cdae","slug":"the-woman-accused-of-harassment-for-dowry-imposed-on-inlaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुरालपक्ष पर लगाया दहेज के लिए तंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ससुरालपक्ष पर लगाया दहेज के लिए तंग करने का आरोप
अमर उजाला, कपूरथ्ाला
Updated Sun, 13 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला। बेगोवाल के वार्ड दस निवासी एक महिला ने ससुरालपक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बेगोवाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला के पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बेगोवाल वार्ड 10 निवासी महिला शरणजीत कौर पुत्री जसवंत सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 10 जनवरी 2009 को लखविंदर सिंह पुत्र लखवंत सिंह निवासी गांव रामगढ़ भुलत्थ के साथ हुआ था।
विवाह में उसके माता पिता ने कीमती सामान के अलावा सैंट्रो कार भी दहेज में दी थी। विवाह के कुछ समय बाद ही उसके पति और सास सुरिंदर कौर और ननद सुखविंदर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी बेगोवाल उसे छोटी गाड़ी की बजाए बड़ी कार मायके से लाने के लिए तंग परेशान करने लगे।
विज्ञापन
सुसराल पक्ष के लोग नई कार लाने के लिए उससे हर रोज मारपीट करते थे और मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। उसके माता पिता ने कई बार ससुरालियों को उसे तंग न करने के बारे में कहा, लेकिन उनका अत्याचार बढ़ता ही चला गया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया।
उसने मातापिता के साथ मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।