{"_id":"617a8ac45dc2af4da41aefca","slug":"the-urban-president-of-congress-was-besieged-by-the-farmers-in-the-camp-in-bathindas-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: स्कूल में लगे कैंप में पहुंचे कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष का किसानों ने किया घेराव, मंत्री की पत्नी नहीं उतरीं गाड़ी से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: स्कूल में लगे कैंप में पहुंचे कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष का किसानों ने किया घेराव, मंत्री की पत्नी नहीं उतरीं गाड़ी से नीचे
Thu, 28 Oct 2021 05:04 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:04 PM IST
सार
किसानों ने बठिंडा में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष का घेराव कर दिया। जिसे देख पुलिस उनको निकालकर ले गई। वहीं, कांग्रेसी मंत्री की पत्नी भी यहां कार्यक्रम में आई थीं। किसानों का रोष देख वे गाड़ी से नीचे नहीं उतरीं। बाद में पुलिस उनको लेकर चली गई।
विज्ञापन
कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष का घेराव करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बठिंडा में अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मिनी सचिवालय को चारों तरफ से घेरकर रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों ने वीरवार को जमकर नारेबाजी की। किसानों ने यहां आदर्श स्कूल में लगे एक कैंप में पहुंचे कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष अरुण बधावन का घेराव किया। किसानों के विरोध के देखते हुए शहरी अध्यक्ष की गाड़ी के पीछे आ रही प्रदेश के एक मंत्री की पत्नी अपनी कार से नीचे नहीं उतरीं। बाद में गाड़ी लेकर चली गईं। किसानों ने पंजाब सरकार और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स शहरी अध्यक्ष को किसानों के बीच में निकालकर ले गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ हादसा: मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को पंजाब सरकार देगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन
बर्बाद हो चुका है किसान
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेता सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह ने बताया कि पंजाब में गुलाबी सुंडी से बर्बाद फसल का मुआवजा प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित किसानों को अभी तक नहीं दिया गया। बठिंडा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि पीड़ित किसानों को जल्दी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के बजाय झूठा प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी एवं किसानों की फोटो वाले विज्ञापन पूरे शहर के अलावा प्रदेशभर में लगवा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब: हाईटेक नाका छोड़ कमरे में लेटे थे एएसआई, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने मौखिक आदेश देकर किया सस्पेंड
आगे भी घेराव की दी चेतावनी
किसान नेताओं ने बताया कि बुधवार को किसानों ने झूठे प्रचार वाले बोर्ड फाड़ दिए थे और वीरवार को किसानों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता का घेराव कर अपना विरोध जताया है। अगर प्रदेश सरकार ने जल्दी पीडि़त किसानों को मुआवजा राशि जारी नहीं की, तो आने वाले दिनों में सभी कांग्रेसी नेताओं का ऐसे ही घेराव किया जाएगा।