फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government will Give Five Lakh Rupees to Families of Deceased Farmer Women in Bahadurgarh Accident

बहादुरगढ़ हादसा: मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को पंजाब सरकार देगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद

Thu, 28 Oct 2021 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Punjab Government will Give Five Lakh Rupees to Families of Deceased Farmer Women in Bahadurgarh Accident
बहादुरगढ़ हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : ANI

विस्तार

बहादुरगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हुईं मानसा की रहने वाली तीन किसान महिलाओं के परिजनों को पंजाब सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा 
विज्ञापन


दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर हुए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहीं मानसा की तीन किसान महिलाओं पर डंपर चढ़ गया था। जिसमें तीनों की मौत हो गई थी और दो अन्य महिलाएं घायल हो गई थीं। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज की पंजाब सरकार से मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन की बात पर अमल करते हुए मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मदद किए जाने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह हुआ था हादसा

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर जांच के लिए झज्जर के एसपी वसीम अकरम पहुंचे और किसानों से मामले को लेकर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed