{"_id":"139e11548b93ef0fd8747665fcf2714c","slug":"the-terrible-fire-in-sangrur-many-house-gutted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाम में लगी भयानक आग, कई घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाम में लगी भयानक आग, कई घर जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 22 Jan 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में एक घर में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखे करीब आधा दर्जन एलपीजी सिलेंडर भी जोरदार धमाकों के साथ फट गए। इससे आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग को बेकाबू होते देख आसपास की दर्जन भर दुकानें खाली कर दी गईं।
आम लोगों, आरएसएस, भाजपा वर्करों व प्रशासन की तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा घर व तीन गोदाम जलकर खाक हो चुके थे।
बर्बादी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोहे की अलमारियों तथा भारी भरकम सेफ (लॉकर) में रखी लाखों रूपये की नकदी भी जलकर राख हो गई।
यहां तक कि सोने के जेवरात भी प्रचंड आग में पिघल गए। आग लगने के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है।