{"_id":"9cbe5aef3b4b625ba8f6584a43df5ea5","slug":"the-commission-initiated-a-complaint-from-kehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैहरा की शिकायत पर आयोग की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैहरा की शिकायत पर आयोग की कार्रवाई शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा की ओर से प्रदेश के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के बीच गुप्त बैठक के आरोप लगाते हुए भारतीय चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आयोग ने बुधवार को इस पर गहन विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
संपर्क किए जाने पर भारत के उप चुनाव आयुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि खैहरा ने जो शिकायत की थी, उसके संबंध में फाइल भेज दी गई है। इस पर आयोग में विचार-विमर्श हुआ, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि खैहरा ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाए हैं कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने गत 17 फरवरी को डीजीपी सैनी के साथ उनके सेक्टर-16 स्थित निवास पर बंद दरवाजा मुलाकात की।
विज्ञापन
खैहरा का आरोप है कि वीके सिंह, डीजीपी सैनी को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने उक्त मुलाकात के बाद ही सैनी से संबंधित रिपोर्ट आयोग को भेजी।
खैहरा ने इससे पहले आयोग को शिकायत की हुई है कि डीजीपी सैनी के खिलाफ तीन लोगों के गायब होने से संबंधित एक मामले में सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल है। इसलिए चुनाव के दौरान उनका ड्यूटी पर रहना सही नहीं है।
इस पर आयोग ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की थी, जिसके जवाब में गृह विभाग ने मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में विभिन्न तर्क देते हुए कहा था कि डीजीपी को बदलने की कोई जरूरत नहीं है।
इसी रिपोर्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी ने आगे भेजना था, जिससे पहले उनकी डीजीपी के सैनी के साथ गुप्त बैठक का आरोप खैहरा ने लगाया है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि इस संबंध में वीके सिंह से जवाब तलब किया जाए।