{"_id":"67474c7786afdaab4508c19e","slug":"tehsildar-of-tapa-barnala-arrested-for-taking-rs-20-thousand-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार के लिए बेच दिया ईमान: किसान से रिश्वत ले रहा था बरनाला का तहसीलदार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार के लिए बेच दिया ईमान: किसान से रिश्वत ले रहा था बरनाला का तहसीलदार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा
Wed, 27 Nov 2024 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:15 PM IST
सार
पंजाब के बरनाला में तपा का तहसीलदार 20 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार हुआ है। आरोपी तहसीलदार एक किसान से जमीन की रजिस्ट्री के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम ने उसे ट्रैप लगाकर रंगेहाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक भ्रष्ट तहसीलदार ने अपने पद पर रहते हुए चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच दिया। तहसीलदार एक किसान से घूस ले रहा था। यह घूस जमीन की रजिस्ट्री की एवज में ली जा रही थी। लेकिन विजिलेंस ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बरनाला में विजिलेंस ने तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। तहसीलदार ने किसान से जमीन रजिस्ट्री कराने के बदले 20 हजार रुपये की मांगी थी। किसान ने मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। इसके बाद घूसखोर तहसीलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। बुधवार को विजिलेंस टीम ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को तहसील कांप्लेक्स तपा मंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विजिलेंस डीएसपी लवप्रीत ने बताया कि विजिलेंस विभाग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत तपा मंडी में एक तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तपा के तहसीलदार सुखचरण सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। किसान अमरीक सिंह ने अपने दोस्त की मदद से विजिलेंस से संपर्क किया था, जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अमरीक सिंह गांव बीहला का रहने वाला है। उससे जमीन की रजिस्ट्री के बदले आरोपी तहसीलदार ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर इस मामले में तहसीलदार को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का अध्यक्ष है या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।