फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Burnt body found by the roadside in Jalandhar

पंजाब: सड़क किनारे जला हुआ शव मिलने से हड़कंप, घटनास्थल पर मिली पेट्रोल की बोतल; पुलिस कर रही जांच

Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Burnt body found by the roadside in Jalandhar
पुलिस ने कब्जे में लिया शव - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पास ही पेट्रोल की बोतल मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया। 
विज्ञापन


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे खाली प्लॉट में जला शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed