फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   44 kg of heroin seized in Firozpur Punjab

पंजाब में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप: खेतों में छिपा रखी थी 44 किलो हेरोइन और आइस ड्रग, बॉर्डर पार से आई थी खेप

Wed, 26 Aug 2026 06:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

 गांव गजनीवाला के खेतों में नशे की ये खेप पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से यह खेप सतलुज नदी से होकर लाई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ और सीआई की टीम को सफलता मिली। 

विज्ञापन
44 kg of heroin seized in Firozpur Punjab
फिरोजपुर में पकड़ी गई नशे की खेप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। संयुक्त टीम ने गांव गजनीवाला के खेतों में चलाए गए घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान 44.5 किलो हेरोइन व तीन किलो आइस ड्रग पकड़ी है। 

विज्ञापन




सतलुज दरिया से आई थी खेप
ये पाकिस्तान से सतलुज दरिया के रास्ते से आने की बात कही जा रही है। खेप खेत में छिपा रखी गई थी। सीआई फिरोजपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप आई है जो छिपा कर रखी गई है। 
विज्ञापन


46 पैकेट हेरोइन के बरामद 
इसके आधार पर सीआईए फिरोजपुर और बीएसएफ की टीम ने गांव गजनीवाला के खेतों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 44.5 किलोग्राम हेरोइन और तीन किलोग्राम ‘आइस ड्रग’ बरामद की है। 46 पैकेट हेरोइन के मिले हैं, जो लाल रंग की टेप से लिपटे हुए थे। जबकि तीन पैकेट आइस ड्रग के मिले हैं जो पीली टेप से लिपटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बरामद हेरोइन व आइस ड्रग सीमा पार से भारत पहुंचाने वाले नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आरोपियों, उनके आगे और पीछे के संपर्कों तथा सीमा पार बैठे हैंडलरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बीएसएफ और पुलिस पूरे गांव में छानबीन कर रही है। यही नहीं गांव के संदिग्ध व्यक्तियों को काबू कर सख्ती से पूछताछ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed