Firozpur: प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार, किशोर ने नहर में कूदकर दी जान, पहले बनाई वीडियो
मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (19) के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि वह अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गया था। उसे पता चला कि उसका बेटा घर से कहीं चला गया। जब वह मल्लांवाला लौटा तो पता चला कि उसके बेटे ने किसी लड़की से तंग आकर नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम-प्रसंग के चलते 19 वर्षीय किशोर ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को नहर से लाश बरामद हो गई है। मरने से पूर्व नौजवान ने अपनी वीडियो बनाई और सोशल मीडियां पर वायरल कर दी। दरअसल, युवक की प्रेमिका उससे मिलना नहीं चाहती थी, इसी बात से वह परेशान था।
मृतक के अभिभावकों ने पुलिस को अपने बेटे का मोबाइल व वीडियो दे दी है। उधर, थाना प्रभारी गुरजंट सिंह का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। लड़की नाबालिग है, इसलिए उसे थाने में नहीं बुलाया गया है। मामले की तहकीकात करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नौजवान की लाश नहर से मिल गई है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: नौकर के साथ बाइक पर जा रहे NRI की गला काटकर हत्या, सोमवार देर रात हुई वारदात
मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (19) के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि वह अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गया था। उसे पता चला कि उसका बेटा घर से कहीं चला गया। जब वह मल्लांवाला लौटा तो पता चला कि उसके बेटे ने किसी लड़की से तंग आकर नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है।
मरने से पूर्व उसके बेटे गोपी ने वीडियो भी बनाई थी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। मंगलवार को बेटे की लाश नहर से मिल गई है। पुलिस को बेटे का मोबाइल व अन्य सामान दे दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। वायरल वीडियो में गोपी लड़की के बारे में कह रहा है कि तू मेरी गल नहीं सुन रही है। तूने मेरे सारे फोन व वाट्सएप ब्लाक कर दिए हैं। कोई गल नहीं मैं नहर विच छलांग लगाने जा रहा हूं।