Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Taxi collides with tractor in Phagwara NRI returning from Australia after 10 years dies mother injured

NRI को ऑस्ट्रेलिया से खींच लाई मौत: 10 साल बाद पंजाब लौटा था दिलप्रीत, घर पहुंचने से पहले ही चली गई जान

Thu, 19 Dec 2024 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (कपूरथला) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2024 10:05 PM IST
सार

पंजाब के एक एनआरआई को मौत ऑस्ट्रेलिया से पंजाब खींच लाई। एनआरआई10 साल बाद पंजाब लौटा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
Taxi collides with tractor in Phagwara NRI returning from Australia after 10 years dies mother injured
मृतक दिलप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में सड़क हादसे में एक एनआरआई की मौत हो गई। एनआरआई युवक दिलप्रीत ऑस्ट्रेलिया में रहता था और वह 10 साल बाद पंजाब लौटा था। इससे पहले की वह लुधियाना अपने घर पहुंच पाता, फगवाड़ा में सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। इस हादसे में दिलप्रीत के साथ ऑस्ट्रेलिया से लौटी उसकी मां गुरिंदर कौर घायल हुई है। जिस टैक्सी में मां-बेटा सवार थे वह फगवाड़ा के पास बुधवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में अमृतसर निवासी टैक्सी चालक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिलप्रीत सिंह और उसकी मां गुरिंदर कौर ऑस्ट्रेलिया से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से लुधियाना जाने के लिए उन्होंने टैक्सी हायर की थी। फगवाड़ा के पास हाईवे पर फ्लाईओवर के ऊपर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय टैक्सी की ट्रैक्टर के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एनआरआई दिलप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल महिला और टैक्सी चालक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान टैक्सी चालक की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन




बेटे का लाने ऑस्ट्रेलिया गई थी मां 
मृतक एनआरआई दिलप्रीत सिंह के पिता हरप्रीत सिंह निवासी 447-डी मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना ने बताया कि उसका छोटा बेटा दिलप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न का पक्का नागरिक था। वह 10 साल से आस्ट्रेलिया में ही रह रहा था। 10 साल बाद दलप्रीत ऑस्ट्रेलिया में पक्का हो गया था। उसकी मां गुरिंदर कौर करीब एक महीना पहले बेटे को पंजाब लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। बुधवार को दोनों मां और बेटा ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला डीएमसी लुधियाना रेफर
बुधवार रात मां गुरिंदर कौर और बेटा दिलप्रीत सिंह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से टैक्सी में सवार होकर लुधियाना के लिए निकले थे। टैक्सी जब फगवाड़ा जीटी रोड पर सिविल अस्पताल के पास पुल पर पहुंची तो आगे जा रही एक गन्ने की ट्राली से टैक्सी की टक्कर हो गई। महिला गुरिंदर कौर की गंभीर हालत को देखते सिविल अस्पताल फगवाड़ा से डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। थाना सिटी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed