{"_id":"894586da189d9d325decd3a91a8c86c4","slug":"tata-group-impose-millions-in-punjab-development-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल से क्या मिला ऐसा जो टाटा ने बरसाया पैसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल से क्या मिला ऐसा जो टाटा ने बरसाया पैसा
अमृतसर/चंडीगढ़।
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ग्रुप ने पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करने की घोषणा की है। यह ग्रुप राज्य में बुनियादी ढांचे, आवास, ऊर्जा उत्पादन, होटल व्यवसाय, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश करेगा।
विज्ञापन
शनिवार को टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के साथ बैठक में ग्रुप के फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान टाटा की विभिन्न इकाइयों के विशेषज्ञों ने राज्य में लगाए जाने वाले प्रोजेक्टों के विवरण का भी विस्तार से वर्णन किया।
मुख्यमंत्री बादल शनिवार को टाटा ग्रुप द्वारा अमृतसर में बनाए गए मॉल ‘ट्रिलियम’ का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस मौके पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में टाटा ने दिखाई दिलचस्पी
टाटा ग्रुप ने मुख्यतौर पर पंजाब के बड़े शहरों को मॉडल सिटी के तौर पर विकसित करने का इरादा जाहिर करते हुए नहरों पर आधारित पावर प्लांट लगाने, शहरों के कूड़े और फसलों की वेस्टेज से ऊर्जा पैदा करने के अलावा सड़कों, होटल, रिहायशी इकाईयां, सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा सरकारी विभागों की सेवाओं को आनलाइन करने, युवकों को तकनीकी प्रशिक्षण देने में दिलचस्पी दिखाते हुए निवेश की घोषणा की।
बैठक में ही मुख्यमंत्री बादल ने मुख्य सचिव राजेश सिंह के नेतृत्व में टाटा ग्रुप से तालमेल रखने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन की भी घोषणा की। यह कमेटी सभी प्रोजेक्टों के लिए टाटा से लगातार संपर्क रखेगी।
बैठक में राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, उद्योग मंत्री मदनमोहन मित्तल स्थानीय निकायमंत्री अनिल जोशी, मुख्य सचिव राकेश सिंह भी मौजूद थे।
अति विकसित शहरों जैसी सुविधाएं देंगे : मिस्त्री
टाटा के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पंजाब के शहरों को मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि यहां शहरी लोगों को विश्व के अति विकसित शहरों वाली सुख सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जोकि भविष्य की अहम जरूरत है।
उन्होंने लुधियाना शहर के लिए टाटा द्वारा तैयार किए प्रोजेक्ट का मॉडल मुख्यमंत्री को दिखाया।
इसके साथ ही मिस्त्री ने घोषणा कि वह पंजाब के युवकों को विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए रोपड़ में ‘मल्टी ट्रेड स्किल सेंटर’ स्थापित करेंगे, जिसे भविष्य में विभिन्न आईटीआई के साथ डिलीवरी केंद्र के तौर पर जोड़ा जाएगा।
इस केंद्र द्वारा पंजाब के पांच से सात हजार नवयुवकों को हर साल विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पंजाब में टाटा लगाएगा यह प्रोजेक्ट
अमृतसर और लुधियाना में बनेंगे होटल विवांता
लुधियाना, जालंधर, मोहाली और जीरकपुर में बनेंगे होटल गेटवे
अमृतसर, मोहाली और लुधियाना में बनेंगे होटल जिंजर
कांसल और लुधियाना में बनेंगे बड़े रिहायशी प्रोजेक्ट
अमृतसर और लुधियाना में बनाएंगे बस रैपिड प्रणाली
रोपड़ में तकनीकी प्रशिक्षण के लिए ‘मल्टी ट्रेड स्किल सेंटर’
सरकारी सेवाओं को आनलाइन करने के लिए होगा निवेश