फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Tarantaran, farmers, paid, May, harvest, markets

तीन मई के बाद किसानों को नहीं किया गया भुगतान

Sun, 18 May 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, तरनतारन
अमर उजाला, तरनतारन Updated Sun, 18 May 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tarantaran, farmers, paid, May, harvest, markets
प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों की ओर से लाई जा रही फसल को भले ही एजेंसियां खरीद रही हैं लेकिन मंडियों में गेहूं की बोरियों की लिफ्टिंग के प्रबंधों में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। इसके कारण मंडी मे गेहूं की बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


तरनतारन की अनाज मंडी में पनसप ने एक लाख 70 हजार 925 टन, पनग्रेन की एक लाख पांच हजार 776 टन, मार्कफैड की एक लाख 63 हजार एक टन, वेयरहाउस की एक लाख 30 हजार 868 टन, पंजाब एग्रो की ने एक लाख 46 हजार 600 टन और एफसीआई ने 81 हजार 529 टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन


आढ़ती यूनियन के प्रधान सुरिंदर कुमार ने बताया कि मंडी में करीब 80 लाख गेहूं की बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई हैं। मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग न होने से किसानों को गेहूं का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आढ़तियों का कहना है कि तीन मई के बाद तरनतारन की अनाज मंडी में जितनी भी खरीद हुई है उसका भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी तरनतारन के सचिव परमजीत सिंह चीमा ने बताया कि तरनतारन की अनाज मंडी में किसानों की जो फसल लाई जा रही है उसकी तुरंत एजेंसियां खरीद कर रही हैं। मंडी में लिफ्टिंग तेज करने के लिए विशेष आदेश दिए गए हैं।


जो भी खरीद एजेंसी निर्धारित समय पर गेहूं की खरीद नहीं करती उसके अधिकारियों को लिखित रूप में जिले के डिप्टी कमिश्नर की ओर से जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed