फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sunam block of BKU Ekta Ugrahan stopped warrant possession of houses in village Fatehgarh Ganduan

Sunam: घरों के वारंट कब्जा करने आए अधिकारियों के विरोध में आए किसान, नारेबाजी के बाद बैरंग लौटे

Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

विरोध करने आए किसान नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इन किसानों और मजदूरों से जमीन के डीसी रेट के हिसाब से पैसे लेकर मकानों की रजिस्ट्री इन लोगों के नाम पर की जाए। अगर प्रशासन दोबारा फिर से कारवाई के लिए आता है तो विरोध आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sunam block of BKU Ekta Ugrahan stopped warrant possession of houses in village Fatehgarh Ganduan
सुनाम के गांव फतेहगढ़ गंडुआं में धरना देकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सुनाम ब्लॉक ने मंगलवार को गांव फतेहगढ़ गंडुआं में मकानों के वारंट कब्जे को रुकवा दिया। विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारी बैरंग लौट गए। 
विज्ञापन


किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों के लिए मकान बनाने का वादा करती है और दूसरी तरफ मकानों के वारंट कब्जे करने की कोशिश की जा रही है। मकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। सुखपाल सिंह माणक ने बताया कि किसान यूनियन एकता उगराहां को जब प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक लगी तो 25-30 किसान कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और प्रक्रिया को रोककर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


वारंट कब्जा लेने आए प्रशासन के अधिकारियों को बैरंग लौटने पर विवश किया गया। प्रशासन से मांग की गई कि इन किसानों और मजदूरों से जमीन के डीसी रेट के हिसाब से पैसे लेकर मकानों की रजिस्ट्री इन लोगों के नाम पर की जाए। अगर प्रशासन दोबारा फिर से कारवाई के लिए आता है तो विरोध आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। मकानों का वारंट कब्जा किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर नेता सुखपाल सिंह माणक, अजैब सिंह जखेपल के अलावा गांव फतेहगढ़, गंटुआं, घोरेनब और गांव फलेडा की इकाईयों के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed