{"_id":"64bf8ffae057b4e8e30739f9","slug":"strike-in-punjab-tehsil-dc-sdm-office-against-ropar-mla-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: रोपड़ MLA के खिलाफ तहसीलों के बाद सभी DC-SDM दफ्तरों में हड़ताल, माफी की मांग पर अड़े कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: रोपड़ MLA के खिलाफ तहसीलों के बाद सभी DC-SDM दफ्तरों में हड़ताल, माफी की मांग पर अड़े कर्मचारी
Tue, 25 Jul 2023 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:34 PM IST
सार
मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल का कहना है कि सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दफ्तरों में स्टाफ को तंग और लोगों के सामने जलील किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोपड़ में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के डीसी और एसडीएम दफ्तरों में आज हड़ताल रही। पिछले दिनों रोपड़ में आप विधायक दिनेश चड्ढा की तरफ से सरकारी कर्मचारियों से किए गए बुरे बर्ताव के विरोध में हड़ताल की गई है। पहले इस मामले में तहसील कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था, अब इस प्रदर्शन में डीसी ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस तक के कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया। सरकारी कर्मचारी इस बात पर अड़ गए हैं कि जब तक सरकार विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ निगम की बैठक में हंगामा: गोवा टूर पर बयान के कारण आप के 8 पार्षद सस्पेंड, मार्शलों ने उठाकर किया बाहर
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल का कहना है कि सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दफ्तरों में स्टाफ को तंग और लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधायक ने कर्मचारियों को जलील किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधायक के बुरे व्यवहार के चलते 26 जुलाई को भी सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक में कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को सभी कर्मचारी रोपड़ में इकट्ठा होंगे और सरकार व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।