{"_id":"67a34e4b19a7f59baf0cd028","slug":"six-year-child-mohabbat-honored-by-fazilka-dc-and-ssp-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिन तक दौड़ा छह साल का मोहब्बत: अबोहर से अयोध्या पहुंचा, DC और SSP भी हुए बच्चे का कायल, किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिन तक दौड़ा छह साल का मोहब्बत: अबोहर से अयोध्या पहुंचा, DC और SSP भी हुए बच्चे का कायल, किया आमंत्रित
Wed, 05 Feb 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:11 PM IST
सार
छह साल की उम्र में जहां बच्चे खेल-कूद में मस्त रहते हैं, वहीं पंजाब के फाजिल्का का मोहब्बत इसी उम्र में दौड़कर अयोध्या पहुंच गया था। उसने 29 दिन में एक हजार से ज्यादा किमी की दूरी तय की थी। मोहब्बत यूकेजी में पढ़ता है।
विज्ञापन
छह साल का मोहब्बत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फाजिल्का का छह साल का मोहब्बत एक बार फिर सूर्खियों में है। फाजिल्का के गांव किलियांवाली के छह वर्षीय मोहब्बत को बुधवार को डीसी अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने सम्मानित किया। यूकेजी कक्षा का छात्र मोहब्बत कुछ दिन पहले अपने पिता रिंकू की देखरेख में भगवान श्रीराम के मंदिर में माथा टेकने के लिए अबोहर से अयोध्या तक दौड़कर गया था। मोहब्बत ने 14 दिसंबर 2024 को अबोहर से दौड़ शुरू की और 11 जनवरी 2025 को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचा था। इस पूरे सफर को पूरा करने में मोहब्बत को 29 दिन लगे थे।
विज्ञापन
बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने मोहब्बत व उसके माता-पिता का हौसला बढ़ाया और कहा कि फाजिल्का जिले को इस प्रतिभाशाली बच्चे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह बच्चा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह बच्चा पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमारे युवाओं को भी इससे मार्गदर्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों में विशेष कौशल होता है और जिला प्रशासन व पुलिस विभाग उनके कौशल को और निखारने में अभिभावकों को पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने उन्हें 10 फरवरी को फाजिल्का में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं में भी आमंत्रित किया है ताकि इसकी प्रेरक कहानी दूसरों के लिए शिक्षा बन सके। इस अवसर पर एसपी प्रदीप सिंह संधू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन