फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sidhu Moosewala Father writes to Punjab CM Bhagwant Mann

Sidhu Moosewala Death: मूसेवाला के पिता ने सीएम मान को लिखा पत्र, कहा-मुझे इंसाफ चाहिए, हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाएं जांच

Mon, 30 May 2022 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 May 2022 11:55 AM IST
सार

गायक सिद्धू मूसेवाला अपनी मां के बेहद करीब थे। मूसेवाला के पिता ने सीएम मान को पत्र लिखकर कहा कि मुझे बेटे की हत्या का इंसाफ चाहिए। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Father writes to Punjab CM Bhagwant Mann
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में शार्प शूटरों द्वारा गोलियों से भूने गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा। बलकौर सिंह ने अपने बेटे की हत्या मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार इस मामले को लेकर सीबीआई और एनआईए को सहयोग करे। 

विज्ञापन


सिद्धू के पिता ने मुख्यमंत्री मान को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि उन पुलिस अफसरों से जवाब तलब किया जाए जिन्होंने उनके बेटे शुभदीप सिद्धू की पुलिस सुरक्षा को लेकर समीक्षा की थी। सिद्धू के पिता ने डीजीपी पंजाब पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे ने अपनी मेहनत से पूरे पंजाब का नाम दुनिया में रोशन किया लेकिन डीजीपी पंजाब ने उसकी हत्या को गैंगवार के साथ जोड़कर पेश किया। डीजीपी पंजाब सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। पत्र की शुरुआत में सिद्धू के पिता ने लिखा कि उनको अपने बेटे की हत्या का इंसाफ चाहिए। सिद्धू की मां मुझ से बार-बार पूछ रही है कि मेरा बेटा घर कब वापस आयेगा। मैं अपने बेटे की मां को क्या जवाब दूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed