फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sidhu Moosewala family gets black Thar vehicle on court order

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के परिवार को अदालत के आदेश पर मिली ब्लैक थार, इसी गाड़ी में की गई थी हत्या

Sat, 17 Dec 2022 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 06:26 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला का कत्ल 29 मई को गांव जहावरके में थार गाड़ी में हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से उक्त थार गाड़ी सुपर्ददारी पर लेने के लिए अदालत में अपील की गई थी।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala family gets black Thar vehicle on court order
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो, थार गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की जिस थार गाड़ी में हमलावरों ने से गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। उस थार गाड़ी को अदालत के आदेश पर पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार को सौंप दिया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से उक्त थार गाड़ी सुपर्ददारी पर लेने के लिए अदालत में अपील की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गांव जवाहरके के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलवरों ने दर्दनाक हत्या कर डाली थी। सिद्धू मूसेवाला ब्लैक कलर की थार गाड़ी में अपने दोस्तों के साथ स्वार होकर जा रहा था। जिसके बाद से उक्त थार गाड़ी मानसा के थाना सिटी-1 में जांच के लिए लाई गई थी। जिससे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के अलावा अन्य पहलुओं से उसकी जांच की गई थी।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि परिवार अपने उस बेटे की गाड़ी को उसके द्वारा पहले खरीद किए गए वाहनों में शुमार करना चाहता है। जिससे सिद्धू मूसेवाला के साथ हुए बहशीआना मंजर का इतिहास देखा जा सके, वहीं सिद्धू की यादों को संजोया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू के परिवार की ओर से की गई अपील पर फैसला सुनाते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अतुल कंबोज की अदालत की ओर से उक्त थार गाड़ी मानसा पुलिस को सुपूर्ददारी पर सिद्धू के परिवार को देने का हुकम सुनाया है। जिसके बाद सिद्धू का परिवार उस थार गाड़ी को लेकर अपने गांव मूसा की ओर रवाना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed