{"_id":"60deee8403eb1c206a5674e6","slug":"shiromani-akali-dal-protest-against-government-for-power-crisis-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बिजली संकट: सरकार के खिलाफ गरजे अकाली, बठिंडा में बोलीं हरसिमरत-कैप्टन पहले अपने एसी बंद करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बिजली संकट: सरकार के खिलाफ गरजे अकाली, बठिंडा में बोलीं हरसिमरत-कैप्टन पहले अपने एसी बंद करवाएं
Fri, 02 Jul 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:21 PM IST
सार
बठिंडा में प्रदर्शन के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा शहरी के पूर्व विधायक सरूप सिंगला को 2022 विस चुनाव के लिए शिअद-बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
बठिंडा में अकालियों को संबोधित करतीं सांसद हरसिमरत बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में बिजली संकट के विरोध में शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के नेताओं एवं वर्करों की ओर से पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। बठिंडा के सिरकी बाजार में स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय समीप धरना लगाकर अकालियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि शिअद सरकार के समय किसानों को धान की फसल लगाने के लिए लगातार आठ घंटे तक बिजली मिलती थी लेकिन अब कांग्रेस सरकार किसानों को चार घंटे तक ही बिजली दे रही जिससे किसानों को धान की फसल लगाने में बहुत मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से सरकारी कार्यालयों का समय बदलकर बिजली बचाने के आदेश पर टिप्पणी करते हुए सांसद बादल ने कहा कि कैप्टन पहले अपने महलों में लगे एसी बंद करवाकर बिजली की बचत करें न कि आम लोगों को आदेश जारी कर गर्मी में मारने का प्रयास करें। सांसद बादल ने कहा कि 2007 से 2017 तक शिअद सरकार कड़ी मेहनत कर प्रदेश को आगे लेकर गई थी लेकिन जैसे ही कैप्टन सरकार आई वो प्रदेश को पंद्रह वर्ष पीछे ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बठिंडा शहरी से पूर्व विधायक सरूप सिंगला होंगे शिअद-बसपा के उम्मीदवार
प्रदर्शन के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा शहरी से पूर्व विधायक सरूप सिंगला को 2022 विस चुनाव के लिए शिअद का प्रत्याशी घोषित किया। हरसिमरत ने अकाली बसपा वर्करों से कहा कि वे आज एलान करती हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए शिअद बसपा गठजोड़ के प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मनप्रीत बादल एवं उनके रिश्तेदार ने शहर के लोगों को लूटा और मनप्रीत बादल झूठे वादे कर चुनाव जीते थे। लेकिन अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका और वे 2022 के विस चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सांसद बादल ने कहा कि नाम के पीछे बादल लगने से कोई उनके परिवार जैसा नहीं बन सकता।