फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Security tight in Ludhiana

नए वर्ष के स्वागत को तैयार लुधियाना, सुरक्षा कड़ी

Sun, 29 Dec 2013 10:38 PM IST
लुधियाना
लुधियाना Updated Sun, 29 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
Security tight in Ludhiana
नए वर्ष के जश्न मनाने को पंजाब की आर्थिक राजधानी के लोग तैयार हैं। हर व्यक्ति अपने ही अलग अंदाज में नए वर्ष का स्वागत करने की तैयारी में जुटा हुआ है। हर होटल, क्लब और पैलेस में नव वर्ष के आगमन का जश्न जोरदार ढंग से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। गीत संगीत, डांस की धुनों पर लुधियानवी जमकर धमाल मचाने को तैयार हैं, लेकिन नए वर्ष के स्वागत के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं।
विज्ञापन


जिला पुलिस ने भी शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस ने शहर को 12 जोनों में बांटा है। प्रमुख जगहों पर नाकाबंदी भी कर दी गई है। किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने कड़े कदम भी उठाए है। अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग मचाता हुआ पुलिस को मिला तो उस पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने नए वर्ष की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं चाहती है। पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने लोगों से अपील की है कि वह किसी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए, बल्कि उसे देखती ही कंट्रोल रूम को सूचित कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने बढ़ाई नाकाबंदी और चौकसी
नए वर्ष की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों ने चौकसी बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस मुलाजिम सादी वर्दी में खड़े होकर ड्यूटी करेंगे। पुलिस ने इसका अलावा फिरोजपुर रोड, सराभा नगर, माल रोड, पुरानी कचहरी रोड सहित अन्य इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे है और नाकाबंदी भी बढ़ा दी है।

नाकाबंदी में पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस का खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। वह भी अपने तौर पर हर जगह पर नजर गढ़ाए हुए है। इसके अलावा पुलिस ने महानगर के एंट्री प्वाइंटों पर भी चेकिंग बढ़ा दी है। पुलिस दूसरे राज्यों से आने वाले हर वाहन की अच्छी तरह से चेकिंग करने में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर ने शहर को 12 जोन में बांट दिया है। हर जोन का जिम्मा एसीपी और संबंधित थाना प्रभारी को सौंपा गया है। पुलिस को राउंड द क्लॉक चौकसी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed