फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Satpal injured in a Talibani-style attack in front of police in Hardaspura

पंजाब में तालिबानी सजा: 3200 रुपये के लिए युवक के दिल पर तलवार से 30 से अधिक वार, लगातार चढ़ाया जा रहा खून

Sat, 31 May 2025 10:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंस, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंस, हलवारा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 10:19 PM IST
सार

गांव के पूर्व सरपंच हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी परिवार पर ऐसा जुल्म होते पहली बार देखा है। घटना की पूरी जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह निवासी सहबाजपुरा के साथ सतपाल का 3200 रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा था और बलजीत सिंह की पत्नी जसपाल कौर के साथ छेड़छाड़ की थी। 

विज्ञापन
Satpal injured in a Talibani-style attack in front of police in Hardaspura
वीडियो में दिख रही दरिंदगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां की पुलिस के सामने गांव हरदासपुरा में हुजूम द्वारा अमृतधारी युवक सतपाल सिंह को पुलिस वैन से खींच कर तेजधार हथियारों से काटने की घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में बदल गया है। फजीहत करवाकर जागी जिला बरनाला की पुलिस अब ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है लेकिन 30 से अधिक घरों से लोग महिलाओं समेत फरार हो चुके हैं।

विज्ञापन

दिल पर तेजधार हथियार से हमला
तड़के से हो रही पुलिस रेडों के बाद से अन्य सभी गांव वासी घरों में दुबके बैठे हैं और कोई बाहर नजर नहीं आ रहा। उधर बठिंडा के एम्स अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे सतपाल के दिल में तेजधार हथियार से हुए गहरे जख्मों के कारण खून नहीं रुक रहा उसे लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। सतपाल की छाती में खून भर जाने के कारण इन्फेक्शन भी बहुत बढ़ गया है। डॉक्टर उसका ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने गई पत्नी भी चोटिल
पति को तालिबानी बने हुजूम से बचाने के लिए जान की परवाह किये बगैर झूजने वाली जसपाल कौर के सर में गंभीर चोट आई है और हमले में उसके टखने टूट गए हैं। हमला करने वालों ने सतपाल के पिता नरंजन सिंह और भाई पलविंदर सिंह को भी बुरी तरह पीटा है। इन तीनों को महल कलां के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

ऐसा जुल्म होते हुए पहली बार देखा
गांव के पूर्व सरपंच हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी परिवार पर ऐसा जुल्म होते पहली बार देखा है। घटना की पूरी जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह निवासी सहबाजपुरा के साथ सतपाल का 3200 रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा था और बलजीत सिंह की पत्नी जसपाल कौर के साथ छेड़छाड़ की थी। गुस्से में सतपाल ने उसकी पिटाई कर दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह ने स्पीकर से सतपाल सिंह के खिलाफ गांव वासियों को ये कहकर भड़का दिया कि उसने ग्रंथी बलजीत सिंह को पीटने के साथ बेअदबी की धमकी दी है। हरप्रीत सिंह के अनुसार जबकि सतपाल खुद अमृतधारी है जो गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी के बारे सोच भी नहीं सकता। हरप्रीत सिंह ने बताया कि भड़की भीड़ ने सतपाल के घर पर भी हमला किया और ट्रेक्टर, मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रिज के अलावा अन्य कीमती सामान तोड डाला। सतपाल की मां और बेटा बेटी डर के मारे चीखते चिल्लाते रहे लेकिन हमलावर तोड़फोड़ करते रहे।                                                 

ग्रंथी बलजीत की पिटाई के बाद मामला तूल पकड़ गया 
सतपाल द्वारा ग्रंथी बलजीत सिंह की पिटाई के बाद मलकीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के स्पीकर से लोगों को इकठ्ठा होने की अपील के बाद सतपाल ने गांव के 65 वर्षीय सुखदेव सिंह को घेर कर किरपाण से घायल कर दिया। सतपाल को शक था कि सुखदेव सिंह ने ही मलकीत सिंह को उकसा कर अनाउंसमेंट करवाई है। सुखदेव सिंह की शिकायत पर 27 मई को सतपाल के खिलाफ थाना महल कलां में मुकदमा तो पंजीकृत किया गया लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार 30 मई की सुबह सुखदेव सिंह के परिवार को सतपाल के घर में ही छुपे होने की भनक लग गई। एक बार दोबारा स्पीकर से बोल कर लोगों को भड़काया गया और इकट्ठे होकर सतपाल को सबक सिखाने की बातें कही गई।

किसी ने नहीं दी बचने के लिए शरण
मलकीत सिंह उसके बेटे और सुखदेव सिंह के बेटे गांव का हुजूम लेकर पहुंच गए। सतपाल भी घर की छत पर हाथ में किरपाण लिए सब को ललकारने लगा। तब तक थाना महल कलां और 112 इमरजेंसी नंबर को भी जानकारी मिली तो पुलिस टीम भी गांव पहुंच गई। हुजूम ने सतपाल पर पत्थरबाजी शुरू की तो वो घर से भाग छिपने की जगह तलाशने लगा लेकिन किसी ने उसे शरण नहीं दी। सतपाल भाग कर पुलिस वालों के पास पहुंचा और उनकी वैन में घुस गया। हुजूम ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वैन में तोड़फोड़ करके उसे बाहर खींच लिया और तेजधार एवं रिवायती हथियारों से अनेकों वार करके गंभीर घायल कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में हमला
पुलिस कर्मी हुजूम का गुस्सा देख तितर बितर होते दिखाई दिए हालांकि उनके पास मारु हथियार मौजूद थे। पुलिस के सामने हुजूम ने सतपाल को अधमरा कर दिया गया और उसकी पत्नी जसपाल कौर ऊपर लेट कर बचाने की कोशिश करती रही और गंभीर रूप से घायल हो गई।             

घटना के बाद से हमलावर फरार
थाना महल कलां में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह उनके दो बेटे हरमन सिंह एवं लवप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह के बेटे बहादुर सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 34 दर्ज किया गया है। इस से पहले सुखदेव सिंह की शिकायत पर सतपाल के खिलाफ मुकदमा नंबर 33 दर्ज किया गया था। घटना के तुरंत बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन लोकेशन ट्रेस की जा रही है।                  

क्या कहा एसपी शर्मा ने
बरनाला के एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि बलजीत सिंह के साथ सतपाल सिंह का 3200 रुपये के लेनदेन को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह हरप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह ने मामले को झूठी रंगत देते हुए अनाउंसमेंट करवाई कि सतपाल गुरुद्वारा में बेअदबी की कोशिश कर सकता है। सतपाल ने इसके विरोध में सुखदेव सिंह पर किरपाण से हमला कर दिया था। एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद 28 के करीब लोगों ने सतपाल के घर पर हमला किया और पुलिस वैन से खींच कर तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि बठिंडा के एम्स अस्पताल में दाखिल सतपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पांच थाना प्रभारी और सीआईए स्टाफ की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर मामले में उनके किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed