फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sacrilege case: Father of the deceased said - mentally ill son was killed in front of his eyes

बेअदबी मामला: मृतक के पिता बोले- मानसिक रोगी बेटे को आंखों के सामने मार डाला, आरोपियों पर दर्ज हो केस

Sun, 05 May 2024 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 08:17 PM IST
सार

गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी घटना की सच्चाई उजागर करेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसे भी मारने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
Sacrilege case: Father of the deceased said - mentally ill son was killed in front of his eyes
बेअदबी मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर में थाना आरिफके के अंतर्गत गांव बंडाला स्थित बाबा वीर सिंह गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में मृतक बख्शीश सिंह के पिता लखविंदर सिंह वासी गांव टली ग्राम ने कहा कि जिन आरोपियों ने उनके मानसिक रोगी बेटे को उनकी आंखों के सामने मार डाला है, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। बेटा माफी मांग रहा था।

विज्ञापन


यही नहीं आरोपियों ने उसे भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई है। ये बातें रविवार को लखविंदर ने अपने बेटे का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में हो रहे पोस्टमार्टम के दौरान पत्रकारों से कही है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को बख्शीश सिंह की ओर से गुरुद्वारे के अंदर घुस कर माथा टेकने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला था।
विज्ञापन


पीड़ित पिता लखविदंर सिंह ने कहा कि उसका बेटा बख्शीश मानसिक रोगी था। पिछले दो साल से उसकी दवा चल रही है, ये बात आसपास के कई गांवों के लोगों को पता थी। उसने बताया कि वह घर से कामकाज के लिए चला गया था। वैसे हर रोज की तरह उसका बेटा गांव में घूम फिर कर घर लौट आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन बेटा गांव बंडाला चला गया, वहां गुरुद्वारे में उसने क्या किया इसके बारे उसे ज्यादा नहीं पता है। जब उसे सूचना मिली कि उसके बेटे ने गुरुद्वारे में बेअदबी कर दी है, लोगों ने उसे पकड़ लिया है। वह गांव के कुछेक लोगों के साथ बेटे को लेने के लिए वहां गया, बेटा लोगों से माफी मांग रहा था लेकिन कुछेक आरोपियों ने उसकी आंखों के सामने से ही बुरी तरह पीट-पीटकर बेटे को मार डाला।

यही नहीं आरोपी उसे भी जान से मारने के लिए उतारू हुए, उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। लखविंदर ने कहा कि उसके बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि बेटे ने कोई गलती कर दी थी, तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देते, पुलिस जो सजा देती उन्हें मंजूर होती।

उधर, रविवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव बंडाला के गुरुद्वारे पहुंच पूरी घटना की जांच की है। गुरुद्वारे में कई सिख कमेटियां भी एकत्रित हुई हैं।

गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे सामने लाएंगे पूरी सच्चाई...
गांव टली ग्राम के ग्रामीणों का कहना है कि गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे सबके सामने पूरी सच्चाई लाएंगे। बख्शीश ने किस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। अभी तक किसी को भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं दिखाई गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।


पुलिस ने किया बेअदबी के आरोप में बख्शीश के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सरप्रस्त लखवीर सिंह वासी गांव महालम की शिकायत पर गांव बंडाला स्थित बाबा वीर सिंह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में आरोपी मृतक बख्शीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed