फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Retired ASI son from Kapurthala dies in road accident in Australia

रिटायर्ड ASI के बेटे की ऑस्ट्रेलिया में मौत: सिडनी हाईवे पर पलटा ट्रक, कई घंटे फंसा रहा सतबीर सिंह, चली गई जान

Fri, 14 Feb 2025 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई के बेटे की ऑस्ट्रेलिया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। 29 साल का सतबीर सिंह ऑस्ट्रेलिया में ट्रक चलाता था। उसका ट्रक सिडनी हाईवे पर पलट गया। 

विज्ञापन
Retired ASI son from Kapurthala dies in road accident in Australia
सिडनी में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से पंजाब के लिए बुरी खबर सामने आई है। सिडनी हाईवे पर ट्रक पलटने से कपूरथला के रिटायर्ड एएसआई के बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक युवक जख्मी हो गया। जिसे सिडनी पुलिस ने सात घंटे बाद मलबे से निकालकर कैनबरा अस्पताल भर्ती कराया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सतबीर सिंह थिंद पुत्र रिटायर्ड एएसआई तरसेम सिंह निवासी गांव ठट्ठा नवां हाल निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। सतबीर सिंह थिंद ऑस्ट्रेलिया में ट्रक चलाता था। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया रहते मृतक के पारिवारिक सदस्य परमिंदर सिंह के अनुसार सिडनी के हाईवे पर बिल्डिंग मटीरियल से लदा हुआ ट्रक हाईवे पर जा रहा था। 12-13 फरवरी की मध्यरात्रि अचानक ट्रक सड़क पर पलट गया। इसी बीच दूसरी ओर से आ रहा एक दूसरा ट्रक उससे जा टकराया। हादसे की सूचना मिलने पर सिडनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस राहत कार्य में सिडनी पुलिस ने बहुत मशक्कत से पंजाबी युवक सतबीर सिंह थिंद को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे ट्रक चालक युवक को बाहर निकाल और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए कैनबरा अस्पताल में भर्ती कराया। परमिंदर सिंह के अनुसार एक ट्रक मैलबर्न और दूसरा सिडनी का था। इस हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। परमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक सतबीर सिंह थिंद के शव को पोस्टमार्टम के बाद भारत भेजने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed