फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rain in Ludhiana cloudy weather in Chandigarh Punjab weather update today

Weather News: लुधियाना में तेज बरसात, चंडीगढ़ में छाए घने बादल, दो दिन येलो अलर्ट

Mon, 19 Aug 2024 10:27 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

चंडीगढ़ सहित पंजाब में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, सोमवार को लुधियाना में तेज बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
Rain in Ludhiana cloudy weather in Chandigarh Punjab weather update today
चंडीगढ़ में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून का लगभग आधा सीजन बीत चुका है। बावजूद पंजाब में अब तक सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। अगले कुछ दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई है। लुधियाना शहर में सुबह तेज बरसात हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी भी हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पंजाब में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन




चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। 

कम बारिश से भाखड़ा के जलस्तर पर असर
कम बारिश का असर भाखड़ा बांध के जलस्तर पर भी देखा जा रहा है। फिलहाल बांध का जलस्तर 1630 फीट है जबकि पिछले साल मानसून में अच्छी बारिश हुई थी और जलस्तर बढ़कर 1660 फीट पर पहुंच गया था। बांध में 1680 फीट के जलस्तर काे डेंजर मार्क माना जाता है लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है, लगता नहीं कि इस बार जलस्तर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इसी वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व दिल्ली की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि इस बांध से इन राज्यों को पानी की सप्लाई होती है। अगर यही हाल रहे तो अगली गर्मियों में इन राज्यों में पानी व बिजली की किल्लत हो सकती है। वहीं रविवार को पौंग बांध का जलस्तर 1355 फीट दर्ज किया गया। इसमें भी काफी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में भी येलो अलर्ट 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों में हिमाचल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं अगल दो दिन के लिए हिमाचल में भी बारिश का येलो अलर्ट है। रविवार को जिला शिमला के खदराला में 26.6 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश वाला स्थान रहा, जबकि कांगड़ा जिला के घमरूर में 24.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कसौली, शिमला, कुफरी, नाहन, नारकंडा, बंगाणा, मंडी, धर्मपुर, पच्छाद, शिमला, बजौरा, नगरोटा सूरियां, जोगिंद्रनगर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर और बरठीं में भी बारिश हुई है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को हिमाचल में बादल फटने से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। करीब 135 मार्ग प्रभावित हुए थे और कई जगह लोग फंस गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed