फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Heavy rain in Chandigarh 139 mm rain till afternoon 2:30 rain in Punjab also

चंडीगढ़ में 139.1 एमएम बारिश: सड़कें जलमग्न, मोहाली में घरों में घुसा पानी, अब आफत बनी बरसात

Sun, 11 Aug 2024 03:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 03:27 PM IST
सार

चंडीगढ़ में रविवार सुबह से ही बारिश वाला मौसम बना हुआ है। सुबह साढ़े 11 बजे तक 35 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश से तामपान में गिरावट के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन
Heavy rain in Chandigarh 139 mm rain till afternoon 2:30 rain in Punjab also
चंडीगढ़ की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में जोरदार बरसात हो रही है। रविवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चंडीगढ़ में 139.1 एमएम बारिश हुई है। दोपहर में ट्राईसिटी में बारिश ने जोर पकड़ा और पूरे शहर में झमाझम वर्षा हुई। बारिश के बाद शहर की सड़कें जलमग्न हैं। शहर की कई सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया है। वहीं मोहाली में घरों में पानी घुस गया है। अब बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। 

विज्ञापन


शहर में रविवार सुबह अच्छी बरसात हुई है। चंडीगढ़ में सुबह चार बजे से 11:30 बजे तक 35.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद दोपहर एक बजे फिर तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 103.5 एमएम बारिश हुई है।  मोहाली के फेज -1 में एचएम मकानों में बारिश का पानी घुस गया है। इस वजह से वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी है।  पंचकूला में भी कई जगह जलभराव की स्थिति है।  
विज्ञापन





मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में सुबह 4:10 बजे से बारिश शुरू हुई और सुबह 8:30 बजे तक 28.8 एमएम बरसात हुई है। इसके बाद सुबह 8:30 से सुबह 11:30 से 6.8 एमएम बारिश हुई। सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 103.5 एमएम बारिश हुई है। अभी तक शहर में 139.1 एमएम बारिश हो चुकी है। मोहाली में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंजाब के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला में भी रविवार को मानसून की बारिश हुई है। 

मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ समेत में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, विभाग ने रविवार को दिनभर बारिश के आसार जताए हैं। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।


सामान्य के 45 कम हुई बारिश

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार शाम 5.30 बजे तक बीते 24 घंटों में 13.8 एमएम बारिश हुई थी। इस वजह से हवा में नमी की मात्रा 92% तक रही। चंडीगढ़ में मानसून सीजन की शुरुआत एक जून से अब तक लगभग 300 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह सामान्य से 45 एमएम कम बारिश हुई है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस हफ्ते चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed